ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

जम्मू कश्मीर: त्राल इलाके के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

त्राल। जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ जारी है। त्राल इलाके के जंगलों में आतंकियों से सुरक्षाबलों की  मुठभेड़ फिलहाल जारी है। त्राल के जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

ANI

@ANI

Jammu & Kashmir: An exchange of fire between terrorists and security forces is underway in forests of Tral area of Pulwama district. More details awaited.

View image on Twitter
32 people are talking about this

इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एकबार फिर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा कीगम इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी घेराबंदी की। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इस दौरान आतंकवादियों के ठिकाने को उड़ा दिया।एनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना आ रही थी। लेकिन बाद में सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और आतंकियों को शव बरामद किए गए। इसके साथ ही मुठभेड़ वाले इलाके से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए।

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने शोपियां के दारमदोरा इलाके में आतंकियों को घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब सेना तलाशी ले रही थी, तब छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button