ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

आज से ‘मिशन कश्मीर’ पर अमित शाह, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर लेंगे जायजा

नई दिल्लीः गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वे राज्य में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे। शाह यहां अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे और साथ ही राज्य में चल रहे विकास कार्यों को भी देखेंगे। गृहमंत्री के रूप में शाह का कश्मीर का यह पहला दौरा है। शाह 27 जून तक कश्मीर में रुकेंगे। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर शाह पहले ही सीआरपीएफ के डीजी के साथ बैठक कर चुके हैं। 1 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

15 अगस्त तक चलेगी यात्रा
अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर तैनाती बढ़ाने के साथ साथ क्विक रिएक्शन टीम, डॉग स्क्वाड, सीसीटीवी कैमरा और एक जॉइंट कंट्रोल रूम 24 घंटे स्टेशन पर पैनी नज़र रखेगा। माना जा रहा है कि इन्हीं सब इंतजामों का निरीक्षण करने के लिए अमित शाह कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। यात्रा में जाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में बैंकों से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था शुरू की गई, रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button