ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

कानपुर पुलिस की फिर किरकिरी, थाने में मुंशी काे धक्का देकर भाग निकला शातिर बदमाश

कानपुर। चमनगंज थाना पुलिस की मुस्तैदी की पोल उस समय खुल गई, जब एक गिरफ्तार कर लाया गया शातिर बदमाश मुंशी को धक्का देकर फरार हो गया। उसके खिलाफ चमनगंज, बेगमगंज, कर्नलगंज और बजरिया समेत कई थानों में लूट, चोरी व टप्पेबाजी समेत करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है।

चमनगंज थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह ने बताया जावेद उर्फ जुगनू दो माह पूर्व जेल से छूट कर आया था और गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। रविवार शाम उसे गश्त के दौरान उसे पकड़कर थाने में दाखिल किया गया था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे उसने मुंशी से टॉयलेट जाने के लिए कहा। इसपर मुंशी किशनलाल उसका हाथ पकड़कर टॉयलेट की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान जावेद ने मुंशी को धक्का दिया और हाथ छुड़ाकर भाग निकला। मुंशी किशनलाल, नितेश कुमार और पहरे पर तैनात सिपाही राहुल ने उसका पीछा भी किया लेकिन हाथ नहीं आया। मंशी किशनलाल उसे पकड़ने की कोशिश में घायल हो गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है और मुकदमा दर्ज किया गया है। जावेद की तलाश में दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button