ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

बुलंदशहर पहुंचे उप्र के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, 89 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोर्कापण

बुलंदशहर। 89 करोड़ के परियोजनाओं का लोर्कापण व शिल्‍यांस करने के लिए बुलंदशहर में दोपहर 1.40 पर डीप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे। इनके आगमन पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस के अधिकारी से लेकर सिपाहियों की तैनाती रही। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की सुरक्षा में चारों तरफ घेरा बनाया गया था। इस घेरे में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी सिवाय पुलिस अधिकारियों के। वहीं कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोग दूर-दूर रहे। सभी ने मास्‍क लगाया हुआ था। साथ ही कई जगहों पर सैनिटाइजर की व्‍यवस्‍था की गई थी। लोगों के कार्यक्रम स्‍थल आने पर स्‍कैनिंग भी किया जा रहा था

चार घंटे का पूरा कार्यमक्रम 

89 करोड़ की परियोजनाओं का लोर्कापण करने के लिए बुलंदशहर के पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि और परियोजनाओं का लोर्कापण करने के डीप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे हुए है। यहां पर इनका लगभग चार घंटे का कार्यक्रम है। इन चार घंटों में ये कुछ नीजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 89 करोड़ की परियोजना में जिले स्थित कई सड़कों का भी शिल्‍यांस करेंगे।

मंच पर ये रहे मौजूद 

डीप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कार्यक्रम स्‍थल पर दो बजे पहुंच गए। इस बीच इस मंच पर उप मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, मंत्री कपिलदेव और मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। मंच भी भव्‍य तरीके से सजाया हुआ था। मंच पर लगे रंग-बिरंग के फूल मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। इधर, मंच के सामने लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था की गई थी। लगभग दो-दो मीटर पर कुर्सियां भी लगाई गईं थी।

सुरक्षा का कड़ा इंतजाम 

डीप्‍टी सीएम के आने से पहले ही सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त कर ली गई थी। अधिकारियों ने डीप्‍टी सीएम के आने से पहले ही सभी व्‍यवस्‍थाओं की जांच-पड़ताल कर ली थी। डीएम और एसएसपी ने भी कार्यक्रम स्‍थल का दौरा किया था। इस बीच में कार्यक्रम की सभी तैयारियों का भी जायजा लिया।

बसपा और कांग्रेस ने गुंडों को दिया संरक्षण

डीप्‍टी सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा और कांग्रेस ने हमेशा गुंडों को ही संरक्षण दिया है। उप्र को गुंडा राज शासन बना दिया था। भाजपा ने आते ही गुंडों के सफाए के लिए अभियान चलाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा प्रदेश के विकास के बारे में ही सोचा है और विकास का काम किया है। कहा कि प्रदेश में हुए विकास कार्यों को देखकर विपक्ष पुरी तहर से बौखलाया हुआ है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है, इस कारण विपक्ष के कुछ नेता ट्वीटर पर ही राजनीति कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button