ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

सूरत के ONGC संयंत्र में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज सुनकर दहल गए लोग

सूरत। गुजरात के सूरत में स्थित ओएनजीसी (Oil and Natural Gas Corporation) के  हजीरा गैस प्रसंस्करण संयंत्र में लगातार तीन धमाके होने के बाद आग लग गयी। आग बुधवार तड़के 3 बजे के आसपास लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई थी। ओएनजीसी से मिली ताजा जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, इसमें किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद ओएनजीसी के अधिकारी डॉ धवल पटेल के अनुसार दबाव वाली गैस प्रणाली को कम कर दिया गया था‍ जिससे आग को फैलने से रोका जा सके।

आज सुबह सूरत के हजीरा में एक ओएनजीसी गैस प्रोसेसिंग प्लांट में भीषण आग की घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात भाजपा प्रमुख और नवसारी से सांसद सी आर पाटिल से वो लगातार टेलीफोन संपर्क में हैं और उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

#WATCH Gujarat: A fire breaks out at an Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) plant in Surat. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/6xPKHW5PrR

— ANI (@ANI) September 23, 202

समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है, वीडियो में दो स्‍थानों पर आग की भीषण लपटें उठती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो ओएनजीसी प्‍लांट के नजदीक बने पुल से शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि तड़के लगभग 3 बजे ओएनजीसी हजीरा प्लांट में लगातार 3 धमाके हुए। धमाके इतनी तेज थे कि कई किलोमीटर दूर तक इनकी आवाजें सुनाई दीं। तड़के हुई इस घटना से इलाके के लोग दहल गए। आसमान में ऊंची-ऊंची आग की लपटें नजर आने लगीं।

धमाकों की आवाज सुनकर दहल गए लोग

कई लोग तेज धमाकों की आवाज सुनकर घरों के बाहर निकल गए। आसमान में आग की लपटें देखकर लोग डर गए। इधर सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो कई और फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। लगभग चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गौरतलब है कि सूरत के इस प्‍लांट में इससे पहले 2015 में भी भीषण आग लगी थी जिसमें लगभग 12 लोग बुरी तरह घायल हो गये थे।

Related Articles

Back to top button