ब्रेकिंग
Itarsi Gandhi Jayanti Special: महात्मा गांधी की इटारसी यात्रा के 93 साल, सेठ लख्मीचंद गोठी धर्मशाला ... Palwal News: होडल में AVT हथीन और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से 8 मुकदमों का आरोपी ... Indore DRI Action: थार जीप के टायर के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी 5.69 करोड़ की ड्रग्स, इंटेलिजेंस ... Haryana Bee Keeping Insurance: हरियाणा के मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत, बी-बॉक्स के नुकसान पर मि... Captain Smit Machhar: घायल होकर भी बचाई 174 जानें, अनिल विज बोले- यह हर भारतवासी के लिए गर्व का पल Bajrang Dal Garba Alert: छिंदवाड़ा में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के दौरान वीएचपी नेता ने कहा- बिना पह... Sujit Kalkal Wins Gold: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने एशियाई खेलों में जीता गोल्ड, ओलंपिक चैंपियन को द... Sujit Kalkal Wins Gold: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने एशियाई खेलों में जीता गोल्ड, ओलंपिक चैंपियन को द... यमुनानगर के छछरौली में दर्दनाक हादसा: 11 हजार केवी लाइन पर कर्मचारी की मौत, दफ्तर में शव रख फूटा गुस... Panipat Panchayat News: निजी बैंकों में 225 करोड़ FD मामले में ट्विस्ट, बाल जाटान और खंडरा सरपंचों क...
मनोरंजन

Anurag Kashyap पर आरोप लगानी वाली अभिनेत्रा का पोस्ट, ‘अगर मैं छत से लटकी मिलूं तो ये मत समझना कि मैंने आत्महत्या की है’

नई दिल्ली। एक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन दुष्मकर्म करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने निर्देशक के ख़िलाफ़ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। अनुराग कश्यप पर ये गंभीर आरोप लगाने के बाद से ही अभिनेत्री काफी चर्चा में हैं। वैसे अभिनेत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही वो अपने बारे में कुछ बातें लोगों को बता रही हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की आशंका जताई है, साथ ही कहा है कि अगर वो ऐसा कर लेती हैं तो इस आत्महत्या न समझा जाए। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक जाने माने पोर्टल को मैंने मिस्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ इस पूरी घटना को लेकर इंटरव्यू दिया और बाद में मुझे पता चला कि वो इसके लिए ख़ुद अनुराग कश्यप से अनुमति मांग रहे हैं, भारत, अगर मै घर की छत पर फांसी पर लटकी मिलूं तो, याद रखिएगा मैंने सुसाइड नहीं की होगी। बाकी उनके पास डिप्रेशन और मेडिकेशन की कहानियां तो हैं ही बनाने के लिए। #MeToo।

अनुराग के खिलाफ इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस :

एक्ट्रेस के आरोप पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं  अनुराग के खिलाफ  376(1)- यौन दुष्कर्म, 354 (महिला पर शीलभंग करने के इरादे से हमला करना), 341 (ग़लत ढंग से रोकना) और 342 (जबरन कैद करना) में शिकायत दर्ज़ की है। एक्ट्रेस ने अनुराग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने यारी रोड आवास पर 2013 में उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगभग सात साल पुरानी घटना के संबंध में अनुराग को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि इस मामले पर अनुराग और उनकी वकीकल भी बयान दे चुके हैं। दोनों ने ही इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Related Articles

Back to top button