ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
विदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पर्सनल फिजिशियन को हुआ कोरोना, PM पर मंडरा रहा खतरा!

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के पर्सनल फिजिशियन को कोरोना हो गया है। डॉ.दिब्या सिंह (Dr Dibya Singh) के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रधानमंत्री के संक्रमित होने का जोखिम बढ़ गया है, हालांकि प्रधानमंत्री से उनके फिजशियन ने 2 हफ्तों से मुलाकात नहीं की है।

टीयू टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती

न्यूज एजेंसी एएनआइ ने न्यूज एंजेसी सिन्हुआ के हवाले से इसकी जानकारी दी है। शुक्रवार को ओली के पर्सनल फिजिशियन के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी गई है। एजेंसी के मुताबिक, टीयू टीचिंग हॉस्पिटल में COVID-19 प्रबंधन समिति के समन्वयक डॉ. शांता कुमार दास बताया कि अस्पताल में कर्मचारियों के संपर्क में आने के बाद कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक बैठक के दौरान पांच के दिन के बाद उनके अंदर संक्रमण विकसित हुआ। डॉक्टर ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संक्रमित होने का भी खतरा बताया है, हालांकि उनके फिजिशियन पिछले 2 हफ्तों से पीएम से नहीं मिल हैं।

नेपाल में कोरोना वायरस

नेपाल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देश में शनिवार तक 71,821 COVID-19 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 467 मौतें हुईं।

कई दिग्गज हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि इस वक्त इस वायरस से आम जनता से लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कई सांसद और अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले ब्रिटने के पीएम बोरिस जॉनसन भी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं भारत के कई मुख्यमंत्री भी इसकी चपेट में चुके हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मध्य प्रदेश, कर्नाटक के मुख्यमंत्री समेत कई मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके है। यही नहीं मंत्रियों की जान भी इस वायरस से गई है।

दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका

दुनिया में लगातार संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। इसके बाद दूसरे नंबर भारत है। विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32,746,134 हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 9,92,000 है।

Related Articles

Back to top button