ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
खेल

IPL 2020: कमिंस बोले- हैदराबाद के खिलाफ पूरे गेंदबाजी समूह से प्रदर्शन शानदार रहा

अबूधाबी। इंडियन प्रीमियर लीग 2020(IPL 2020) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर सात विकेट की  बड़ी जीत हासिल करने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। केकेआर ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में केकेआर को सात विकेट से हराया। दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम ने 143 रनों का पीछा करते हुए 12 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए गिल और इयोन मोर्गन क्रमश: 70 और 42 रन बनाकर नाबाद रहे। इसस पहले केकेआर ने सनराइजर्स को निर्धारित बीस ओवरों में सिर्फ 142/4 के स्कोर पर ही रोक दिया। उसके सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पैट कमिंस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे के 19 रन दिए और वह जॉनी बेयरस्टो के विकेट को हासिल करने में भी कामयाब रहे।

कमिंस ने ipl20.com पर पोस्ट किए गए वीडियो में शुभमन गिल को बताया कि पहली जीत हासिल करने के बाद टीम काफी अच्छा महसूस कर रही है। मैच से एक दिन पहले काफी बेहतर अभ्यास सत्र रहा। पिछले कुछ दिनों से कोच और दिनेश कार्तिक के बीच बातचीत सकारात्मक रही। डेविड वार्नर और बेयरस्टो काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, एक बार जब वे ग्राउंड पर पहुंच जाते हैं, तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है। सौभाग्य से, मुझे एक विकेट मिला। पूरे गेंदबाजी समूह से प्रदर्शन शानदार रहा।

कमिंस का मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने अपने चार ओवरों में 50 से अधिक रन दिए थे, लेकिन वह हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की। इस दौरान इयोन मोर्गन के साथ 92 रनों की नाबाद साझेदारी के बारे में बात करते हुए गिल ने कमिंस से कहा, यह एक शानदार अहसास है। इस मैच में हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर विभाग में अच्छा किया। मॉर्गन वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। स्पिनरों के खिलाफ उनकी तरह रिवर्स-स्वीप और स्वीप मैं सीखना चाहता हूं।

Related Articles

Back to top button