ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
मनोरंजन

KBC Winner List: सुशील कुमार समेत इन प्रतिभागियों ने जीती सबसे बड़ी राशि, बन गए ‘करोड़पति’

नई दिल्ली।  कौन बनेगा करोड़पति को 12वें सीज़न का आगाज़ होने जा रहा है। इस शो ने एक समय ना सिर्फ अमिताभ बच्चन के करियर को संभाला, बल्कि कई आम लोगों की ज़िंदगी को भी बदल दिया। शो कॉन्सेप्ट इतना फेमस हुआ कि इस पर ऑस्कर विनिंग फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ भी बनी। जब शो की शुरुआत हुई तो जीत की सबसे बड़ी राशि एक करोड़ रुपये थी। धीरे-धीरे यह सात करोड़ तक पहुंच गई है। सुशील कुमार समेत कई ऐसे प्रतिभागी रहें, जिन्होंने सबसे बड़ी इनामी राशि हासिल की। आइए जानते हैं…

1. हर्षवर्धन नवाथे- साल 2000 के पहले ही सीज़न में इस शो को इसका विनर मिल गया। मुंबई के रहने वाले हर्षवर्धन नवाथे ने एक करोड़ रुपये की धनराशि जीती। उन्होंने कुल 15 सवालों के सही जवाब दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षवर्धन अब महिंद्रा एंड महिंद्रा में काम करते हैं।

2. विजय और अरुंधति रौल- केबीसी में भी अलग-अलग थीम आते रहते हैं। ऐसा ही एक थीम था-कौन बनेगा करोड़पति जोड़ी स्पेशल। साल 2001 में आए इस सीज़न में विजय और अरुंधति की जोड़ी ने एक करोड़ की सबसे बड़ी राशि जीती। बता दें, विजय पेशे से इंजीनियर थे।

3. रवि सैनी- साल 2001 में भी केबीसी को एक और बड़ा विनर मिला। विशाखापट्टनम से आए रवि ने 14 साल की उम्र में ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर’ में भाग लिया। उन्होंने भी एक करोड़ रुपये जीते। अब रवि सैनी पोरबंदर के एसपी बन गए हैं।

4. सुशील कुमार- केबीसी में सबसे बड़ी इनामी राशि साल 2011 आते-आते 5 करोड़ हो गई। इस साल शो को मिले सुशील कुमार। बिहार के मोतिहारी से आए सुशील कुमार ने शानदार खेल खेलते हुए 5 करोड़ रुपये जीत लिए। उन्हीं काफी फेम मिला। हालांकि, हाल में उन्होंने अपनी आप बीती सुनाई थी कि कैसे इसके बाद वह मुश्किल में पड़ गए। अब वह टीचर हैं और पर्यावरण के लिए काम करते हैं।

5. सनमीत कौर साहनी- केबीसी के 6वें सीज़न में सनमीत कौर साहनी ने पांच करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। वह पांच करोड़ रुपये जीतने वाली पहली महिला थीं। ख़ास बात है कि वह सिर्फ 12वीं पास थीं। उस वक्त बच्चों को ट्यूशन पढ़ा थीं।

6. अचिन और सार्थक नरुला- केबीसी का शो की शुरुआत एक करोड़ के साथ हुई थी। साल 2014 में 8वें सीज़न में यह धनराशि 7 करोड़ पहुंच गई। अचिन नरुला और सार्थक नरुला की जोड़ी ने पहली बार इतनी बड़ी राशि जीती। दोनों भाइयों ने जीत के बाद बताया था कि इन पैसों का इस्तेमाल वे अपनी मां के कैंसर के इलाज़ में करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button