ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Mirzapur का पहला सीज़न मुफ़्त देखने के लिए जानें क्या करना होगा, 30 सितम्बर तक है ऑफ़र

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर ने अपने लिए एक तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार की है। इन फैंस को अब इसके दूसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार है, जो 23 अक्टूबर को स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मिर्ज़ापुर के फैंस के लिए एक ज़बरदस्त तोहफ़ा दिया है।

अमेज़न प्राइम वीडियो इन दिनों मिर्ज़ापुर का पहला सीज़न मुफ़्त दिखा रहा है। शुक्रवार को प्राइम ने एलान किया था कि दर्शक 25 से 30 सितम्बर तक मिर्ज़ापुर का पहला सीज़न मुफ़्त देख सकेंगे। यानि इसके लिए उन्हें अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। बस ऐप पर जाकर मिर्ज़ापुर सर्च करना है या एक लिंक उपलब्ध करवाया गया है, जहां क्लिक करके पहला सीज़न देखा जा सकता है। यानि अगर आप मिर्ज़ापुर सीज़न 1 देखने से चूक गये हैं तो अभी भी तीन दिन बाक़ी हैं।

मिर्ज़ापुर की कहानी पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक बाहुबली परिवार और नये-नये गैंगस्टर बने दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के किरदार में हैं, जबकि अली फ़ज़ल गुड्डू पंडित का किरदार निभा रहे हैं। दिव्येंदु शर्मा कालीन भैया के बेटे मुन्ना त्रिपाठी के रोल में हैं। विक्रांस मैसी ने गुड्डू के छोटे भाई बब्लू पंडित का रोल निभाया, जिसकी मौत पहले सीज़न के क्लाइमैक्स में दिखाई जा चुकी है। श्रिया पिलगांवकर, गुड्डू पंडित की बीवी के रोल में थीं। इस किरदार की भी मौत हो चुकी है। दूसरे सीज़न में मुख्य रूप से कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच सीधी टक्कर दिखाई जाएगी। वहीं, श्वेता त्रिपाठी का किरदार गोलू गुप्ता कहानी में अहम होगा।

मिर्ज़ापुर का पहला सीज़न काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। इसे कल्ट स्टेटस हासिल है। पहले सीज़न में 9 एपिसोड्स थे। इस सीरीज़ का निर्माण फरहान अख़्तर और रितेश सिधवानी ने किया है, जबकि इसका निर्देशन करण अंशुमान और गुरमीत सिंह कर रहे हैं। मिर्ज़ापुर सीज़न एक को 16 नवम्बर 2018 को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया गया था। अमेज़न प्राइम की यह तीसरी ओरिजिनल भारतीय सीरीज़ है। इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इनसाइड एज और ब्रीद से भारतीय ओटीटी बाज़ार में अपनी दावेदारी पेश की थी।

Related Articles

Back to top button