ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

RCB vs MI IPL 2020: Super Over में बैंगलोर को मिली जीत, विराट कोहली ने मारा विनिंग शॉट

नई दिल्ली। RCB vs MI IPL 2020 Super Over Match Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 10वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। ऐसे में मैच टाई रहा और मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया। सुपर ओवर के मुकाबले में आरसीबी ने बाजी मारी। आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने विनिंग शॉट मारा, जब आखिरी गेंद पर टीम को एक रन बनाना था।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का ये दसवां ही मैच था और दूसरी बार सुपर ओवर देखा गया। दुबई के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बनाए।जीत के लिए मुंबई के सामने 202 रन का टारगेट था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बना पाई और मैच टाई हो गया। मैच का नतीजा फिर सुपर ओवर में निकाला गया।

RCB vs MI Super Over Update

मुंबई की ओर से किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। उधर, आरसीबी की ओर से नवदीप सैनी ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली।

पहली गेंद – किरोन पोलार्ड ने एक रन लिया।

दूसरी गेंद – हार्दिक पांड्या ने एक रन लिया

तीसरी गेंद- पोलार्ड से खाली चली गई।

चौथी गेंद-  किरोन पोलार्ड ने मिड ऑफ पर चौका जड़ा।

पांचवीं गेंद- पोलार्ड पांचवीं गेंद पर कैच आउट हुए।

छठी गेंद- हार्दिक पांड्या से गेंद खाली गई और बाई का एक रन लिया।

जीत के लिए सुपर ओवर में बैंगलोर को 8 रन बनाने हैं।   

मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 7 रन डिफेंड करने के लिए सुपर ओवर की जिम्मेदारी संभाली। बैंगलोर के लिए बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने संभाली।

पहली गेंद- एबी डिविलियर्स ने एक रन लिया।

दूसरी गेंद- विराट कोहली ने एक रन लिया।

तीसरी गेंद- एबी डिविलियर्स कैच आउट हुए, लेकिन DRS में उनको नॉट आउट दिया गया।

चौथी गेंद – डिविलियर्स ने चौका जड़ा।

पांचवीं गेंद- डिविलियर्स ने एक रन लिया।

 छठी गेंद- विराट कोहली ने चौका जड़ा और मैच आरसीबी को जिता दिया।

बैंगलोर की पारी, तीन बल्लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम को आरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 59 रन जोड़े। दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरोन फिंच 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने महज 32 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया था।

आरसीबी को तीसरा झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा जो 11 गेंद में 3 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर आउट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दूसरे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आइपीएल के अपने तीसरे मैच में भी अर्धशतक ठोका। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए। हालांकि, 54 रन के निजी स्कोर पर वे ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट हो गए।

बैंगलोर के लिए तीसरी फिफ्टी इस मैच में एबी डिविलियर्स ने ठोकी। महज 23 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से उन्होंने 54 रन बना दिए। डिविलियर्स 55 रन बनाकर और शिवम दुबे 10 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुंबई की पारी, गिरे 5 विकेट 

202 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को 14 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, जब कप्तान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। इसके बाद सूर्य कुमार यादव को इसुरु उडाना ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। टीम को तीसरा झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा जो चहल की गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के लिए तेजी से रन बनाने का उम्मीद हार्दिक पांड्या को एडम जंपा ने बाउंड्री पर कैच करवाया। 13 गेंद पर 15 रन बनाकर वह सब्सटीट्यूट फील्डर पवन नेगी को कैच दे बैठे। इशान किशन ने मुंबई के लिए फिफ्टी ठोकी। 39 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा। किरोन पोलार्ड ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इशान किशन 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 99 रन के स्कोर पर आउट हुए। ऐसे में आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन बनाने थे। ऐसे में किरोन पोलार्ड ने चौका जड़ा और मैच टाई कर दिया।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली(कप्तान), एबी डिविलियर्स(विकेटकीपर), शिवम दुबे, गुरकीरत मान, एडम जैम्पा, इसुरु उडाना, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।

Related Articles

Back to top button