ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
मनोरंजन

Rhea Chakraborty Bail: रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलेगी या नहीं, हाई कोर्ट में आज सुनवाई

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग केस में रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट सुनवाई करेगा। रिया फिलहाल छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में है। रिया-शौविक के अलावा सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और ड्रग पेडलर बाशित परिहार की जमानत पर भी आज ही सुनवाई होनी है। मामले में ड्रग एंगल की जाच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब तक 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लिखे जाने के बाद एनसीबी ने ड्रग मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। कई बॉलीवुड हस्तियों द्वारा चैटिंग के दौरान ड्रग के बारे में बात करने के सुबूत मिले हैं। ड्रग चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और करिश्मा प्रकाश का बयान दर्ज किया है।

इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने करण जौहर की फर्म धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को तीन अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। एनसीबी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधों में संलिप्त पाए जाने पर क्षितिज को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया था। जांच में सहयोग नहीं करने पर अदालत से उन्हें रिमांड पर भेजने का अनुरोध किया गया था। क्षितिज तीन अक्टूबर तक एनसीबी हिरासत में हैं।

दूसरी तरफ, एम्स के फारेंसिक विभाग के डाक्टरों की टीम ने सीबीआइ को विसरा जांच की रिपोर्ट से अवगत कराया है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुई बैठक में एम्स की फारेंसिक टीम ने सीबीआइ अधिकारियों का साथ पोस्टमार्टम के विश्लेषण आदि पर चर्चा की। पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के सदस्य डा. सुधीर गुप्ता ने कहा कि निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कुछ कानूनी पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है। रिपोर्ट निर्णायक होगा।

सुशांत के लिए अपने भाई के जरिये ड्रग खरीदती थी रिया

रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के जरिये सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग खरीदा करती थी। ड्रग की खरीद-बिक्री में शामिल बासित परिहार से पूछताछ के दौरान शौविक का नाम आया था। परिहार ने कथित तौर पर माना कि वह अपने दोस्त शौविक के लिए ड्रग खरीदता था। इसके बाद शौविक ने भी इस बात को स्वीकार किया कि वह परिहार और कैजान इब्राहिम से ड्रग खरीदकर अपनी बहन रिया को दे देता था। फिर रिया इसे सुशांत को दे देती थी।

Related Articles

Back to top button