ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
मनोरंजन

Rhea Chakraborty Bail Hearing: रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलेगी या नहीं, हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू

मुंबई,। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग केस में रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बांबे हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। रिया फिलहाल छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में है। रिया-शौविक के अलावा सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और ड्रग पेडलर बाशित परिहार की जमानत पर भी आज ही सुनवाई होनी है। मामले में ड्रग एंगल की जाच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब तक 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लिखे जाने के बाद एनसीबी ने ड्रग मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। कई बॉलीवुड हस्तियों द्वारा चैटिंग के दौरान ड्रग के बारे में बात करने के सुबूत मिले हैं। ड्रग चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और करिश्मा प्रकाश का बयान दर्ज किया है।

इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने करण जौहर की फर्म धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को तीन अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। एनसीबी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधों में संलिप्त पाए जाने पर क्षितिज को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया था। जांच में सहयोग नहीं करने पर अदालत से उन्हें रिमांड पर भेजने का अनुरोध किया गया था। क्षितिज तीन अक्टूबर तक एनसीबी हिरासत में हैं।

दूसरी तरफ, एम्स के फारेंसिक विभाग के डाक्टरों की टीम ने सीबीआइ को विसरा जांच की रिपोर्ट से अवगत कराया है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुई बैठक में एम्स की फारेंसिक टीम ने सीबीआइ अधिकारियों का साथ पोस्टमार्टम के विश्लेषण आदि पर चर्चा की। पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के सदस्य डा. सुधीर गुप्ता ने कहा कि निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कुछ कानूनी पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है। रिपोर्ट निर्णायक होगा।

सुशांत के लिए अपने भाई के जरिये ड्रग खरीदती थी रिया

रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के जरिये सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग खरीदा करती थी। ड्रग की खरीद-बिक्री में शामिल बासित परिहार से पूछताछ के दौरान शौविक का नाम आया था। परिहार ने कथित तौर पर माना कि वह अपने दोस्त शौविक के लिए ड्रग खरीदता था। इसके बाद शौविक ने भी इस बात को स्वीकार किया कि वह परिहार और कैजान इब्राहिम से ड्रग खरीदकर अपनी बहन रिया को दे देता था। फिर रिया इसे सुशांत को दे देती थी।

Related Articles

Back to top button