ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

शिया समुदाय पर बढ़ रहे अत्याचार को लेकर भारतीय थिंक टैंक ने पाक के खिलाफ दायर की याचिका

भारतीय थिंक-टैंक ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों को पाकिस्तान के खिलाफ  याचिकाएं भेजी हैं। आरोप है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जाता है और जम्मू-कश्मीर में पाक समर्थित आतंकवादी समूहों द्वारा निर्दोष नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती हैै।

उदयपुर स्थित थिंक टैंक उस्ना फाउंडेशन ने 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गटरेस को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की बिगड़ती स्थिति और अपने अधिकारों के उल्लंघन पर एक याचिका भेजी। पत्र की एक प्रति मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशेल बेचेलेट को भी भेजी गई थी।

इस पत्र में पाकिस्तान में शिया समुदाय के अत्याचारों पर ध्यान केंद्रित किया गया, हाल ही में सुन्नी चरमपंथी विरोध मार्च के एक विशेष संदर्भ में ईशनिंदा के लिए शियाओं को मारने की मांग की। 12 सितंबर की याचिका में उल्लेख किया गया था, सुन्नी चरमपंथ से जुड़े प्रदर्शनों सहित हजारों शिया विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के कराची में रैली की। प्रदर्शनकारियों ने सुन्नी के झंडे लहराए और सुन्नी-शक्ति के नारे लगाए।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले पांच सालों में शिया मुसलमानों के खिलाफ हिंसा काफी बढ़ गई है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शिया मुसलमानों की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारे खून से ही शियाओं के घर के बाहर शिया काफिर हैं’ भी लिखते हैं। इसके अलावा कई शिया समुदाय के युवा, महिलाएं अभी लापता हैं।

Related Articles

Back to top button