ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

विराट कोहली के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड को रॉबिन उथप्पा ने तोड़ दिया, निकल गए आगे

नई दिल्ली। Robin Uthappa leads list of most defeats for a player in IPL history: राजस्थान रॉयल्य को IPL 2020 में पहली बार केकेआर के खिलाफ मिली। राजस्थान की इस हार के साथ ही इस टीम के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा के नाम आइपीएल का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो पहले विराट कोहली के नाम पर था। विराट कोहली आइपीएल में अब तक 90 हारे हुए मैचों का हिस्सा एक खिलाड़ी के तौर पर रह चुके हैं। अब उथप्पा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और वो 91 हारे हुए मैचों का हिस्सा एक खिलाड़ी के तौर पर इस लीग में बन चुके हैं। यानी इस लीग में अब वो एक खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाले प्लेयर बन चुके हैं।

विराट कोहली आइपीएल में अब तक सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेला है और कुछ सीजन उनके लिए खराब भी रहा है। पिछले 12 सीजन में विराट कोहली ने शायद ही आरसीबी के लिए कोई मैच नहीं खेला है और इतने वर्षों में वो टीम की हर जीत और हार का लगभग हिस्सा रहे हैं। अब आरसीबी को मिली हार का सबसे ज्यादा नुकसान भी विराट को ही हुआ था और वो 90 मैच हारने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पर अब उथप्पा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

उथप्पा की बात करें तो उन्होंने आइपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनने से पहले मुंबई, आरसीबी, पुणे वॉरियर्स इंडिया व कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं। केकेआर ने जब 2014 में आइपीएल खिताब जीता था उस वक्त वो इस टीम का हिस्सा थे। अब रॉबिन उथप्पा सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम का हिस्सा बनने के मामले में नंबर एक पर आ चुके हैं तो विराट दूसरे नंबर पर हैं। वहीं दिनेश कार्तिक इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं और वो 87 हारे हुए मैचों का हिस्सा रह चुके हैं। रोहित शर्मा 85 मैचों के साथ इस मामले में चौथे स्थान पर हैं तो वहीं दिल्ली के स्पिनर अमित मिश्रा पांचवें नंबर पर हैं और वो 57 हारे हुए मैचों का हिस्सा अब तक रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button