ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

रूस के विपक्षी नेता नवलनी बोले, मुझे जहर देने के पीछे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करा-धरा

बर्लिन। रूस के विपक्षी नेता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक एलेक्सी नवलनी को जहर किसने दिया था? जर्मनी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे नवलनी ने कहा-यह पुतिन का करा-धरा था।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के दिन से ही नवलनी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। जानलेवा हमले के बाद एक जर्मन पत्रिका को दिए अपने पहले साक्षात्कार में नवलनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमले में पुतिन का हाथ था। मैं नहीं जानता कि यह कैसे कराया गया।’

नवलनी के समर्थक शुरू से कह रहे थे कि ‘ऊपरी आदेश’ के बिना इस तरह का हमला हो ही नहीं सकता। हालांकि, क्रेमलिन ने इसमें अपना हाथ होने से इन्कार करने में कोई देरी नहीं की।

रूस में 20 अगस्त को एक घरेलू उड़ान के दौरान बीमार पड़ने पर दो दिन बाद इलाज के लिए नवलनी को जर्मनी लाया गया था। वह बर्लिन के चैरिटी हॉस्पिटल में 32 दिन भर्ती रहे। जर्मनी की लैब में परीक्षण के बाद पता चला कि नवलनी पर नर्व एजेंट नोविचोक नामक जहर से हमला किया गया था। बाद में फ्रांस और स्वीडन की लैब ने भी इसकी पुष्टि की थी।

नवलनी पर तीखे जहर नोविचोक नर्व एजेंट का हुआ था इस्तेमाल

पिछले महीने साइबेरिया से मॉस्को आते समय विमान में नवलनी अचानक बेहोश हो गए थे। दो दिन बाद उन्हें अचेत अवस्था में ही जर्मनी लाकर बर्लिन के चैरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जर्मनी समेत तीन यूरोपीय देशों की प्रयोगशालाओं में अलग-अलग लिए नमूनों की जांच के बाद बताया गया कि नवलनी पर तीखे जहर नोविचोक नर्व एजेंट का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद प्रमुख यूरोपीय देशों ने रूस से मामले पर सफाई मांगी। रूस की सरकार घटना में अपना हाथ न होने के बयान पर ही कायम रही

Related Articles

Back to top button