ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

UPSC Prelims 2020 Answer Key of Paper 1 & CSAT: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 11.30 बजे समाप्त, यहां देखें प्रश्न पत्र और ‘आंसर की’

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 का संयुक्त रूप से आयोजन आज, 4 अक्टूबर को किया जा रहा है। यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के आयोजन को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 10,57,958 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। दस लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा देश भर के कुल 72 परीक्षा शहरों में कुल 2569 उप-परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोग को परीक्षा के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विशेष इंतजाम करने और लक्षण वाले उम्मीदवारों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये थे।

कैस देखें पहली पाली 9.30 बजे से 11.30 बजे तक: सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र और ‘आंसर की’

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवार आज आयोजित हो रही यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 क्वेशचन पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए और यूपीएससी जीएस ‘आंसर की’ 2020 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए जागरण जोश डॉम कॉम (jagranjosh.com) पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक के माध्यम से यूपीएससी प्रिलिम्स जीएस क्वेश्चन पेपर डाउनलोड और यूपीएसससी जीएस ‘आंसर की’ पीडीएफ डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं।

यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 क्वेशचन पेपर पीडीएफ डाउनलोड

यूपीएससी जीएस ‘आंसर की’ 2020 पीडीएफ डाउनलोड

आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए आधिकारिक ‘आंसर की’ बाद में ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जल्द ही उपलब्ध करायी जाएगी। हालांकि, उम्मीदवार यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 क्वेश्चन पेपर और अनौपचारिक यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 ‘आंसर की’ जागरण जोश से परीक्षा समाप्त होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक उपर दिये गये हैं।

बता दें कि आयोग ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिये थे। जिनमें मास्क/फेस कवर, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन आदि शामिल हैं। साथ, उम्मीदवारों को अपने साथ पारदर्शी शीशी (छोटे आकार की) में हैंड सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति दी गयी है। वहीं, आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे यूपीएससी प्रिलिम्स 2020 के दौरान कोविड-19 को देखते हुए निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा हाल/कक्ष के भीतर तथा परीक्षा-स्थल कैंपस में सामाजिक दूरी और निजी साफ-सफाई का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button