ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
विदेश

Donald Trump update: ट्रंप ने कहा- मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं, जल्द ही आऊंगा वापस

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात जारी एक ट्विटर वीडियो में कहा कि मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। जल्द ही वापस आने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन उनके ठीक होने के लिए असली परीक्षा होंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं जब यहां आया था, तब इतनी अच्छी तरह से महसूस नहीं कर रहा था, ट्रंप वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड सैन्य चिकित्सा केंद्र में अपना कोविड -19 का इलाज करा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं अब बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं, मुझे हर तरह से वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। मुझे लगता है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगा और मैं इस अभियान को शुरू करने के लिए तत्पर हूं।

बहुत ही अच्छे मूड में हैं ट्रंप: डॉक्टर

कोविड-19 संक्रमण के उपचार के लिए एक सैन्य अस्पताल ले जाये गये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘ बहुत अच्छे मूड में’ थे और पिछले 24 घंटे से ज्वर से मुक्त थे। उनके डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कर्नल सीन डूली ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं और उन्हें सांस लेने में या चलने-फिरन में कोई परेशानी नहीं है। सीएनएन के अनुसार डूली ने राष्ट्रपति की तबीयत की जानकारी देते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छे मूड में हैं। हम कोरोना वायरस संक्रमण से या उन्हें बेहतर बनाने के लिए उन पर किये जा रहे उपचार से किसी जटिलताओं के सामने आने के सबूत उन पर कड़ी नजर बनाये हुए हैं।

आने वाले 48 घंटे महत्वपूर्ण होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कई चीजें कोरोना वायरस से संक्रमण के मद्देनजर उनके खिलाफ हैं। ट्रंप की स्थिति पिछले 24 घंटों में बहुत चिंतित रही है। उनके स्वास्थ्य से जुड़े एक जानकार सूत्र ने शनिवार को कहा कि आने वाले 48 घंटे महत्वपूर्ण होंगे। इन कारकों में उनकी उम्र, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर और पुरुष होना शामिल हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के लिए खतरा बढ़ा देते हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को खुलासा किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

बता दें कि बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव होने से रिपब्लिकन पार्टी के लिए दिक्कत बढ़ गई थी। चुनाव कैंपेन और प्रेसिडेंशियल डिबेट को लेकर यह महीना अहम है। कोरोना संक्रमित होने के बाद ट्रंप को शुक्रवार को वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी कोरोना संक्रमित हैं।

Related Articles

Back to top button