ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

India Coronavirus News: देश में कोरोना वायरस से 48 फीसद मौतें 25 जिलों में : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण ने वैसे तो पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। लेकिन महामारी से सबसे ज्यादा आठ राज्यों के 25 जिले प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस बीमारी के चलते अब तक हुई कुल मौतों में अकेले 48 फीसद इन्हीं जिलों में हुई हैं। इनमें भी 15 जिले अकेले महाराष्ट्र के ही हैं। हालांकि, अब बीमारी का कहर कम हो रहा है और पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का रुख देखा जा रहा है। अगस्त के बाद पहली बार एक दिन में मंगलवार को सबसे कम 61,267 नए केस मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सबसे ज्यादा मौतों वाले 25 जिलों में कर्नाटक, गुजरात व बंगाल के दो-दो जिले और तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश के एक-एक जिले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा 56.62 लाख मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान 75,787 मरीज ठीक हुए। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 84.70 फीसद हो गई है। कोरोना टेस्ट के मामले में 8.10 करोड़ जांच के साथ भारत दूसरे नंबर पहुंच गया है।

सोमवार को 10.89 लाख नमूनों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों से प्रतिदिन नए मामलों से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान में कुल मामलों के 13.75 फीसद यानी 9.19 लाख सक्रिय रेस रह गए हैं। उन्होंने कहा कि 2-8 सितंबर के दौरान प्रतिदिन औसत 84 हजार नए मामले सामने आए, 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के दौरान यह संख्या घटकर 77 हजार पर आ गई। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 77 फीसद सक्रिय मामले हैं।

कुल 66.85 लाख संक्रमित स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 66.85 लाख हो गई है। बीते चौबीस घंटों के दौरान 884 लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा एक लाख तीन हजार को पार कर गया है।

केरल में 7.5 हजार नए केस

केरल में मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी राज्य में 7,671 नए केस मिले हैं और कुल आंकड़ा 2.40 लाख पर पहुंच गया है। 25 मौतों के साथ अब तक 884 लोगों की जान भी जा चुकी है। 5,795 नए मामलों और 33 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7.29 लाख और मृतकों का आंकड़ा 6,052 पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में घट रहे मामले

उत्तर प्रदेश में भी लगातार नए मामलों में कमी आ रही है। राज्य में 3,663 नए रोगी मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 4.20 लाख हो गई है। 61 लोगों की जान भी गई है। इस महामारी से अब तक 6,153 मरीजों की मौत हो चुकी है। त्रिपुरा में 275 नए मामलों के साथ 27 हजार से अधिक संक्रमित हो गए हैं। राज्य में दो लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 298 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button