ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

राज्यसभा में भयंकर बवाल! SIR मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, खरगे बोले- ‘लोकतंत्र की हत्या’, रिजिजू ने किया पलटवार

लोकसभा और राज्यसभा का संसदीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है. इस दौरान राज्यसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार SIR पर चर्चा करने के लिए टाइमलाइन नहीं बता रही है. ये 19 दिसंबर तक नहीं बताएंगे. लोग मर रहे हैं, ये लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं.

मुल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि सभी विपक्षी दल इस पर एकमत हैं. विपक्षी दलों में सरकार फूट डालने की कोशिश कर रही है. आप जितना फूट डालने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम एकजुट होंगे. इस बीच तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम SIR पर चर्चा चाहते हैं. टीएमसी, कांग्रेस, डीएमके सहित सभी दलों ने संसदीय कार्य मंत्री से कहा है कि, SIR पर चर्चा कराएं. या विषय बदलकर भले ही चुनाव सुधार या जो चाहें रख लें, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया.

सरकार ने SIR पर किया मौन धारण

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार आखिर कब तय कर पाएगी. अब तक 23-24 बीएलओ की मौत की खबरें आ रही हैं. सरकार मौन धारण करके बैठ गई है. सरकार को जवाब देना होगा. राज्यसभा सांसद त्रिची शिवा ने कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपने कल रात 9 बजे तक टाइमलाइन बताने को कहा था. अब आप टाइमलाइन बताइए. आखिर आप क्यों नहीं बताना चाहते हैं. SIR पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि बीएलओ की मौतों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसलिए आपको चर्चा करनी होगी.

किरेन रिजिजू ने विपक्ष को दिया जवाब

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि टाइमलाइन कैसे बता सकते हैं, शर्तें मत लगाइए. हम कह चुके हैं हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं. आपकी इस मांग को भी हमने रिजेक्ट नही किया है, वो अंडर कंसीडेरेशन है. हम जल्दी ही जवाब देंगे, लेकिन तीन चार दल ही नहीं है और भी विपक्षी दलों को सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन में 12 दल और हैं, वो अलग मुद्दे उठाना चाहते हैं. हम इन सभी का जल्दी जवाब देंगे.

Related Articles

Back to top button