ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

बेटी के जेल से बाहर आने पर बोलीं रिया की मां, ‘मेरी बेटी अब इन सबसे कैसे उबरेगी?’

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के डेथ केस की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार की गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बुधवार को पूरे एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी। रिया के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि उच्च न्यायालय ने अपने फ़ैसले में माना कि जांच में रिया का ड्रग सिंडिकेट से कोई कनेक्शन साबित नहीं हो सका है। रिया के बेल मिलने के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका खुलकर समर्थन किया और कोर्ट के फैसले का सम्मान किया। अब रिया की मां ने भी इस फैसले का सम्मान करते हुए रिया को एक योद्धा बताया है। लेकिन अपनी बेटी के लिए फिक्र भी ज़ाहिर की है।

रिया की मां संध्या चक्रवर्ती ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘जिन चीज़ों से वो निकली है, अब वो उन सबसे कैसे उभरेगी? लेकिन वो एक फाइटर है, उससे मजबूत रहना होगा। मुझे उसकी थैरेपी करवानी पड़ेगी ताकी वो इस ट्रॉमा से बाहर निकल सके और जिंदगी को दोबोरा जी सके’। रिया की मां ने माना की कानूनी लड़ाई बहुत लंबी चलने वाली है।

संध्या ने कहा, ‘इस बात का सुकून है कि वो जेल से बाहर आ गई है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मेरा बेटा अभी भी जेल में है, मैं ये सोचकर पागल हो जाती हूं कि कल का दिन हमारे लिए क्या लाएगा?। मेरे पति आखिरी बार ईडी ऑफिस जाने के लिए बाहर निकले थे, जब वो वहां से वापस आ रहे थे तो उनका पीछा किया गया। अब जब भी दरवाज़े की घंटी बजती है तो डर लगता है कि कौन होगा, सीबीआई या रिपोर्टर? इसलिए हमने घर के बाहर सीसीटीवी लगवा लिया है, ताकी बाहर कौन आया है हमें ये पता चल सके’। रिया की मां बने बताया कि इतने दिन में ठीक से सो नहीं पाई हैं, न ही ठीक से खा पाई हैं।  उनके पूरे परिवार को तबाह कर दिया गया है। कई बात तो उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल भी आया।

Related Articles

Back to top button