ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

Bihar Election 2020: तेज प्रताप यादव का महुआ से टिकट कटा, मुकेश बने राजद प्रत्याशी

पटना। महुआ विधानसभा क्षेत्र से राजद ने मुकेश रोशन को प्रत्याशी बनाया है। दूसरे चरण की इस सीट से पिछली बार तेज प्रताप यादव ने चुनाव जीता था। अबकी उनका हसनपुर से चुनाव लडऩा तय है। मुकेश को बुधवार की देर रात राजद की ओर से सिंबल थमा दिया गया है। बता दें कि पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के महुआ से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट के बीच तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट छोड़ने और हसनपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वे हसनपुर में लगातार सक्रिय भी हैं। श्‍वसुर चंद्रिका यादव ने संकेत दिए थे कि ऐश्‍वर्या महुआ या हसनपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। विदित हो कि तेजप्रताप यादव ने ऐश्‍वर्या राय से शादी के छह महीने बाद ही तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। अदालत में दोनों का तलाक का केस चल रहा है।

यहां भी कड़ा मुकाबला

दिलचस्प बात यह कि जदयू ने महुआ से राजद के पूर्व मंत्री मो. इलियास हुसैन की बेटी आस्मा परवीन को प्रत्याशी बनाया है। आस्मा पेशे से डॉक्टर हैं और कई वर्षों से राजद में सक्रिय थीं। किंतु बाद में उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया।

महुआ को सुरक्षित सीट माना जाता

राजद प्रत्याशी मुकेश ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं। काफी दिनों से राजद से टिकट के लिए आशान्वित थे। पहले उन्हें हाजीपुर से टिकट का भरोसा दिया गया था। किंतु बाद में बदले हालात में वहां से देवकुमार चौरसिया का नाम तय किया गया। इसके बाद मुकेश को महनार से टिकट मिलने की उम्मीद थी। इसके लिए वह प्रयासरत भी थे। किंतु राजद में पूर्व सासंद रामा सिंह की इंट्री के बाद मुकेश को महुआ से प्रत्याशी बना दिया गया। राजद के वोट बैंक के लिहाज से महुआ को बेहद सुरक्षित सीट माना जाता है। यहां मुस्लिम और यादव वोटरों की अच्छी तादाद है। इसीलिए लालू प्रसाद ने पिछली बार यहां से तेज प्रताप को प्रत्याशी बनाया था, जिनका मुकाबला जदयू के डॉ. रवींद्र राय से था।

राजद ने दूसरे चरण के प्रत्याशियों को भी सिंबल देना शुरू कर दिया है। बुधवार को छह प्रत्याशियों को सिंबल दिए गए हैं।

क्षेत्र – प्रत्याशी

महुआ – मुकेश रोशन

मनेर – भाई वीरेंद्र

बरौली से रियाजुल हक राजू

बैकुंठपुर – प्रेम शंकर यादव

फतुहा – रामानंद यादव

हिलसा – शक्ति सिंह यादव

Related Articles

Back to top button