ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

सेना अधिकारी पर पत्‍नी को प्रताड़ित करने का आरोप, मामला कोर्ट में; रात 2 बजे तक चली अदालती कार्रवाई

भुवनेश्वर। सेना के एक अधिकारी पर अपनी पत्‍नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं हत्या का प्रयास करने का आरोप सामने आया है। सेना अधिकारी का नाम मेजर सौम्यरंजन है। वीरवार रात को ही सेना अधिकारी के लिए अदालत की कार्यवाही हुई मगर उन्हें जमानत नहीं मिली। अदालत ने उन्हें आर्मी कस्टडी में भेज दिया है। हालांकि आर्मी कस्टडी में भेजे जाने से पीड़िता पत्‍नी के वकील ने नाराजगी जाहिर की है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की है। मामले की सुनवाई एसडीजेएम शुभंकर मिश्र ने की।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अवस्थापित बिहार रेजीमेंट के मेजर सौम्यरंजन पति एवं उनके परिवार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं जान से मारने का प्रयास करने का आरोप था। दहेज के लिए सौम्य रंजन एवं उनके परिवार के लोग पत्‍नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले में वीरवार को भुवनेश्वर महिला थाना पुलिस सौम्यरंजन को गिरफ्तार कर आर्मी की मदद से कोर्ट चालान किया था।

रात 2 बजे तक चली अदालती कार्रवाई

एसडीजेएम शुभंकर मिश्र की अदालत में कोरोना प्रतिबंध के बीच वीरवार शाम 8:30 बजे से अदालत की कार्रवाई शुरु हुई और रात 2 बजे तक चली। मामले की सुनवाई कर अभियुक्त मेजर की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए अदातल ने मेजर को आर्मी कस्टडी में भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ मेजर की पत्‍नी एवं उनके परिवार वालों का कहना है कि सौम्य को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

Related Articles

Back to top button