ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

UP सचिवालय की सुरक्षा में फिर सेंध: फर्जी पास की मदद से दो लोगों का गाड़ी सहित सचिवालय में घुसने का प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सचिवालय की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगी है। विकास दुबे के खजांची जय वाजपेयी के साथ ही टेंडर घोटाले में गिरफ्त में चार पत्रकारों के फर्जी पास की मदद से सचिवालय में घुसने की घटना के बाद शुक्रवार को फिर बड़ा मामला सामने आया है। आज दो घंटे में दो लोगों ने गाड़ी पर फर्जी पास के साथ घुसने का प्रयास किया। इनको सुरक्षाकर्मियों ने रोकने के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

लखनऊ में सचिवालय में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम तथा मंत्रियों के साथ शीर्ष अधिकारियों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में फर्जी पास की मदद से यहां घुसने वाले बड़ा खतरा बन सकते हैं। यह न सिर्फ गोपनीय फाइलों के लिए खतरा बनते हैं, बल्कि मंत्रियों के स्टाफ की मिलीभगत से बड़ा कारनामा कर देते हैं।

विधानसभा सचिवालय में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे अभय प्रताप सिंह नाम के युवक ने फर्जी वाहन पास से घुसने की कोशिश की। वहां पर गेट नंबर सात पर तैनात सुरक्षाकर्मी अभय कुमार पाण्डेय ने उसे रोक लिया। जिस टोयटा फॉर्च्यूनर गाड़ी से उसने प्रवेश किया, वह दिल्ली का नंबर (डीएल10 सी जी 2190) है।

उसके पास मिले वाहन पास पर गाड़ी का नंबर (यूपी- 78 डीडी 2454) दर्ज है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गोमती नगर का रहने वाला है। उसने जो सचिवालय पास दिखाया उसमें उसका पदनाम सहायक समीक्षा अधिकारी (संविदा) लिखा है।

इसके बाद कूटरचित सचिवालय पास से सचिवालय में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले इस युवक से मुख्य सुरक्षा अधिकारी जिलाजीत चौधरी ने रोक लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इसके एक घंटा बाद ही गेट नम्बर सात से फर्जी वाहन पास से सचिवालय में प्रवेश करते हुए एक व्यक्ति पकड़ा गया। वह टोयोटा की इनोवा पर फर्जी वाहन पास लगाकर प्रवेश कर रहा था। उससे भी पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button