ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

बांदा में युवक ने फरसा मारकर पत्नी की ली जान और फिर कटा सिर लेकर पहुंचा कोतवाली

बांदा। बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अमलोहरा गांव निवासी किन्नर यादव अपनी 30 वर्षीय पत्नी विमला का कटा सिर और फरसा लेकर कोतवाली पहुंचा। उसे इस स्थिति में रास्ते में कई लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तभी उसने उन लोगों पर फरसे से वारकर दौड़ाने की कोशिश की। पड़ोसी युवक संविदा लाइनमैन को भी उसने फरसे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। विमला और किन्नर यादव के दो बेटे हैं। सनसनीखेज घटना से दिवंगत महिला के बेटों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरी करने वाला किन्नर यादव पटाखा बनाने का मिस्त्री है और लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज से घर आया हुआ था। वर्तमान समय वह बबेरू कस्बे में किराए के मकान में रहता है।

ऐसे घटित हुई घटना

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसने घर के बाहर बैठे पड़ोसी विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन रवि सविता को अपने पास बुलाया। बाद में उस पर फरसे से हमला कर दिया। वार से वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। इसी बीच घर में मौजूद किन्नर की 30 वर्षीय पत्नी विमला बाहर निकली और पड़ोसी लाइनमैन को बचाने का प्रयास किया। तभी उसने पत्नी पर फरसे हमला कर दिया। बचने के लिए विमला भागकर करीब 30 मीटर दूर अपनी बुआ ननकीवा के घर पहुंची। वहां उसने दरवाजा अंदर से बंद करना चाहा, लेकिन पति जबरदस्ती अंदर घुस गया। वहां उसने फरसे से पत्नी का गला काट दिया। इस बीच बुआ व उसकी बेटी अंतिमा बचाने आईं तो हमलावर पति ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित पति एक हाथ में पत्नी का सिर व दूसरे हाथ में खून से सना फरसा लेकर कोतवाली पहुंच गया। जहां उसने पत्नी की हत्या की बात को स्वीकार किया स्वीकार की।

कोतवाली निरीक्षक जय श्याम शुक्ला ने बताया कि घटना सुबह 7:30 बजे की है, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का स्पष्ट कारण पता करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button