ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
झारखण्ड

गढ़वा प्रशासन का ‘अजब-गजब’ कारनामा! दुनिया छोड़ चुके कर्मचारी का कर दिया तबादला; सोशल मीडिया पर उड़ा स्थानांतरण नीति का मजाक

गढ़वा: जिले में अधिकारियों ने तबादला को लेकर गजब कारनामा कर दिया है. अधिकारियों के द्वारा एक मृत राजस्व कर्मचारी का भी बाकी कर्मचारियों के साथ तबादला कर दिया है. जिला प्रशासन की इस चूक के बाद कर्मचारी महकमे में चर्चा का बाजार गर्म है. हालांकि एक साथ कई कर्मचारियों के तबादले सूची में मृत कर्मचारी का नाम शामिल है.

कर्मचारी की चार माह पहले हो चुकी है मौत

दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा भवनाथपुर अंचल में पदस्थापना को लेकर सूची जारी की गई है. अधिकारियों ने मृत राजस्वकर्मी गौरव आनंद का भी ट्रांसफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जिला स्तर से जारी तबादला आदेश में कई राजस्वकर्मियों का तबादला किया गया है. इसी सूची में दिवंगत राजस्वकर्मी गौरव आनंद का नाम भी शामिल कर दिया गया. निर्गत पत्र में उन्हें भवनाथपुर अंचल से रंका अंचल में पदस्थापित दिखाया गया है, जबकि उनकी मौत करीब चार माह पहले ही हो चुकी है.

तबादला सूची जिला स्तर से हुई है जारी: अंचल कर्मचारी

लोगों का कहना है कि जब संबंधित कर्मचारी का देहांत हो चुका है, तो ऐसे में उनका तबादला आदेश जारी होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है. वहीं अंचल कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि तबादला सूची जिला स्तर से जारी की जाती है. जिसमें संभवतः पुराने डाटा के आधार पर नाम शामिल हो गया होगा. इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में विभाग को आदेश जारी करने से पहले अभिलेखों की सही तरीके से जांच करनी चाहिए, ताकि इस तरह की त्रुटि से बचा जा सके.

Related Articles

Back to top button