ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
टेक्नोलॉजी

Google का नया प्लान, YouTube को बनाया जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन, खरीद सकेंगे प्रोडक्ट्स

YouTube पर ऐसे बहुत से चैनल्स हैं जिनमें यूट्यूबर्स नए प्रोडक्ट्स दिखाते हैं और कहता हैं कि इसे खरीदने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं, जोकि साधारणतया अमेज़न का ही होता है। ऐसी वीडियोज़ पर ध्यान देते हुए अब गूगल ने यूट्यूब के लिए शॉपिंग से जुड़े नए फीचर की टैस्टिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यूट्यूब को वन-स्टोप शॉपिंग डैस्टिनेशन में बदल दिया जाएगा, जहां से आप प्रोडक्ट्स को वीडियो में देख भी सकेंगे और खरीद भी सकेंगे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब ने अपने कुछ क्रिएटर्स को कहा है कि जिस प्रोडक्ट को वह वीडियो में दिखा रहे हैं उसका टैग यूज़ करें। फिलहाल कंपनी एक ई-कॉमर्स प्लैटफोम्स Shopify के साथ एकीकरण का परीक्षण कर रही है।

YouTube के एक प्रवक्ता ने ब्लूमबर्ग को कंफर्म किया है कि वेबसाइट ने कुछ ई कॉमर्स फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस दौरान क्रिएटर्स को कंट्रोल दिया जाएगा कि वह कौन से प्रोडक्ट को अपने चैनल पर दिखाना चाहते हैं, लेकिन वे प्रोडक्ट की डिटेल्स शेयर नहीं कर सकते।

आपको बता दें कि अगर यूट्यूब ने अपने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म को तैयार कर साथ में जोड़ लिया तो जो रिव्यू वीडियोज़ आप यूट्यूब पर देखते हैं उनके जरिए कंपनी बहुत कमाई करने की सोच रही है।

Related Articles

Back to top button