ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

पुडुचेरी में कांग्रेस ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एकेडी अरुमुगम को पार्टी से निकाला

पुडुचेरी। पुडुचेरी में कांग्रेस ने अपने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एकेडी अरुमुगम को पार्टी से निकाल दिया है। केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरुमुगम विपक्षी पार्टी एआइएनआरसी में शामिल हो गए थे, जिसके चलते कांग्रेस से उन्हें निकाला गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवी सुब्रमणियन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी को पता चला था कि अरुमुगम किसी अन्य दल में शामिल होने की कोशिश में हैं, इसलिए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है

इससे पहले भी कांग्रेस के कई विधायकों ने बदला पाला

इसके कुछ देर बाद ही एलान किया गया कि अरुमुगम आल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआइएनआरसी) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी से मिले और उनकी पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले कांग्रेस के कई विधायकों ने पाला बदल लिया था। इनमें से कई भाजपा में शामिल हो गए थे और इसी के चलते सरकार गिर गई थी। पुडुचेरी में भी छह अप्रैल को चुनाव कराया जा रहा है।

कांग्रेस-द्रमुक नेताओं की बैठक

इस बीच, कांग्रेस और द्रमुक नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर रविवार को यहां बैठक हुई। हालांकि, कोई नतीजा नहीं निकल सका। दोनों दलों के बीच जल्द ही अगले दौर की बातचीत होगी।

पुडुचेरी में नामांकन की आखिरी तिथि 19 मार्च 

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक चरण में सभी 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। मतगणना 2 मई को होगी। पुडुचेरी में चुनाव की अधिसूचना 12 मार्च को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तिथि 19 मार्च है।

Related Articles

Back to top button