ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए जारी की उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला मौका

गुवाहाटी। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections 2021) के लिए उम्‍मीदवारों की दूसरी (Congress Candidate List) लिस्ट जारी की है। इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी लिस्‍ट में केवल तीन प्रत्याशियों की नाम हैं। लिस्‍ट के मुताबिक भास्कर ज्योति बरुआ को तिताबर, भरत नराह को नौबिखा और पद्म लोचन डोले को ढाकुआखाना सीट से मौका दिया गया है।

पहली सूची में आधे चेहरे नए 

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक असम विधानसभा चुनाव के लिए इससे पहले जारी की गई कांग्रेस के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में आधे चेहरे नए हैं। ये उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। दिवंगत वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई के परिवार से विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस तीताबोर सीट से उम्मीदवार के नाम का घोषित करेगी। इस सीट से गोगोई लगातार चार बार विधायक रहे थे।

प्रत्याशी के नाम का बाद में फैसला 

27 मार्च को होने वाले मतदान के लिए निर्धारित 47 सीटों में से 40 पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कांग्रेस ने शनिवार रात किया। इस सूची में 20 नए चेहरे हैं जबकि देवव्रत सैकिया समेत छह निवर्तमान विधायक हैं। प्रतिष्ठा वाली तीताबोर सीट पर प्रत्याशी के नाम का फैसला बाद में किया जाएगा। इस सीट पर भाजपा की भी नजर है।

एजीएम ने कांग्रेस के रुख पर जताई नाखुशी 

इस बीच आंचलिक जन मोर्चा (एजीएम) ने महागठबंधन को लेकर कांग्रेस के रुख पर नाखुशी जाहिर की है। कहा है कि गठबंधन के कई मसलों पर आगे बढ़ने में कांग्रेस की गति धीमी है। इसके चलते चुनाव में गठबंधन को पर्याप्त फायदा मिलने की संभावना कमजोर हो रही है। इस बीच एजीएम ने 27 मार्च के मतदान वाले इलाके में दो सीटों पर अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। यह एलान एजीएम प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अजीत भुइयां ने किया।

टिकट कटने पर मंत्री हुए कांग्रेस में शामिल

भाजपा से टिकट पाने में विफल रहे सोनोवाल सरकार के मंत्री सुम रोघांग रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस संभवत: उन्हें दिफू सीट से अपना प्रत्याशी बनाएगी। रोघांग पर्वतीय क्षेत्र विकास और खान व खनिज मामलों के मंत्री थे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button