ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

तटरक्षक बल ने मिनिकाय द्वीप के पास श्रीलंका की तीन नौकाएं पकड़ीं

कोच्चि। भारतीय तटरक्षक बल ने मिनिकाय द्वीप के पास भारतीय जल सीमा में श्रीलंका की तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पकड़ लिया। इन नौकाओं पर अवैध संचार उपकरण और नशीले पदार्थ पाए गए हैं। आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। तीनों नौकाएं आकाश दुवा, चातुन रानी 03 और चातुन रानी 08 पर 19 लोग सवार थे।

पांच मार्च को तीनों नौकाएं संदिग्ध हालत पाई गई थीं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तटरक्षक बल के कर्मियों ने नौका में संचार उपकरण का इस्तेमाल और नशीला पदार्थ पाया। पकड़े गए सवारों से पूछताछ के लिए रविवार को नौकाएं विझिांजाम लाई गई। एक नौका के कैप्टन ने स्वीकार किया कि लक्षद्वीप के पश्चिम में करीब 400 नॉटिकल मील दूर एक पाकिस्तानी नौका से उन्होंने 200 किलो हेरोइन, 60 किलो हशीश लिया था। पांच पैकेटों में रखे नशीले पदार्थ को तटरक्षक पोत दिखने के बाद उन्होंने समुद्र में फेंक दिया।

तमिलनाडु में शराब के धोखे में तीन मछुआरों की जान गई

समुद्र में तैरते मिले कंटेनर में बंद तरल पदार्थ को पीने के बाद तीन मछुआरों की मौत हो गई। मछुआरों ने उसे विदेशी शराब समझ कर पी लिया था। मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 38 वर्षीय मछुआरे की मौत नौका पर ही हो गई जबकि दूसरे 40 वर्षीय मछुआरे को नागपट्टिनम अस्पताल लाने के बाद मृत घोषित किया गया। तीसरे 26 वर्षीय मछुआरे की मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गई। ये तीनों रामेश्वरम क्षेत्र के छह मछुआरों के समूह में शामिल थे।

एक मार्च को सभी कोडिआकरै से समुद्र में उतरे थे। जीवित बचे साथियों ने बताया कि शनिवार को कंटेनर मिला था। उन्होंने उसे खोला और उसमें बंद शराब जैसे तरल पदार्थ को पी लिया। कुछ ही देर बाद तीनों बेहोश हो गए। नौका में सवार जिन मछुआरों ने उसे हाथ नहीं लगाया था, उन्होंने नौका को तट की ओर मोड़ दिया। रविवार सुबह वे तट पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button