ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
विदेश

LAC पर वायुसेना के विमानों की गर्जना से थर्राया इलाका, पायलट बोले- किसी भी दुस्‍साहस का देंगे मुंहतोड़ जवाब

लद्दाख/लद्दाख। लद्दाख में एलएसी पर जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को और धार दे रही है। इलाके के चप्‍पे चप्‍पे से रूबरू होते हुए भारतीय वायुसेना के विमान रात के अंधेरे में सन्‍नाटे को चीरते हुए आसमान में उड़ान भर रहे हैं। वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control, LAC) पर तैनात भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलट चीन के किसी भी दुस्‍साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मुस्‍तैद हैं।

समाचार एजेंसी एएनआइ की टीम ने लेह एयरबेस का दौरा किया जहां वायुसेना सर्दियों की आहट के बीच अपनी तैयारियों को पुख्‍ता करने में जुटी हुई है। टीम ने देखा कि एयरबेस पर नियमित अंतराल से वायुसेना के ग्‍लोब मास्‍टर विमान उड़ान भर रहे हैं और रसद औश्र जरूरी सामानों की आपूर्ति को सुनिश्चित कर रहे हैं। आसमान में लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं जिनकी गर्जना से रह रह कर इलाका कांप जाता है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, वायुसेना के अपाचे अटैक, चिनूक हेवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर, सी -17 ग्लोबमास्टर, इल्यूशिन -76 और एंटोनियो-32 परिवहन विमान भी उड़ान भर रहे हैं। बीच बीच में लड़ाकू MIG-29 विमान अपनी गर्जना से आसमान को थर्रा रहे हैं। MIG-29 विमान के पायलट लेफ्ट‍िनेंट हरपभ सिंह कहते हैं कि वायुसेना हर तरह की परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फ्लाइट लेफ्ट‍िनेंट नेहा सिंह जो चीता हेलिकॉप्‍ट (cheetah helicopters) को ऑपरेट करती हैं… उनका कहना है कि वायुसेना के फाइटर पायलट हर प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभालने के लिए पूरी तरह तैनात हैं। सर्दियों के महीने में हम बर्फबारी और कम दृश्यता जैसी नई चुनौतियों का सामना करेंगे लेकिन भारतीय वायुसेना हर तरह की चुनौतियों को मात देती रही है… हम भी इसके लिए तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button