ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

पाकिस्तान की गोलाबारी का करारा जवाब, भारत ने ढेर किए चार सैनिक, पांच चौकियां हुईं ध्‍वस्‍त

जम्मू। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में गोलाबारी करने पर पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब मिला है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके चार सैनिक ढेर कर दिए हैं। वहीं, पांच चौकियों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान जख्मी हुए हैं। इसके अलावा मनकोट के रिहायशी इलाकों में गोले गिरने से आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बीएसएफ के दो जवान जख्मी, मनकोट सेक्टर में आधा दर्जन घरों को पहुंचा नुकसान

नियंत्रण रेखा पर अशांति पैदा करने और आतंकियों की घुसपैठ कराने का मंसूबा पाले पाकिस्तानी सेना मनकोट सेक्टर में आए दिन गोलाबारी कर रही है। शुक्रवार-शनिवार की रात दो बजे से ही उसने इसी साजिश के तहत संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। उसने सेना की चौकियों और फिर गांवों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। मोर्टार मकानों छतों और गलियों में भी गिरे। इससे छह से सात मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, शनिवार देर रात को भी पुंछ जिले के ही मेंढर, खड़ी व करमाड़ा सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इसी दौरान मनकोट सेक्टर में तैनात बीएसएफ के दो कांस्टेबल सीएच मनोहर और रियाज अहमद घायल हो गए। दोनों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलाबारी का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, पांच चौकियां को भी भारी नुकसान

इसके बाद भारतीय सेना आक्रामक तरीके से जवाब दिया। इस कार्रवाई में पाक सेना की करीब पांच चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी दौरान उसके तीन से चार सैनिक ढेर हो गए। इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना गोलाबारी जारी रखे हुए है। भारतीय जवान जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

हीरानगर में भी गोलाबारी

पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार की रात को भी गोलाबारी की थी। गोलाबारी शनिवार सुबह तक जारी रही। बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान एक साल से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button