ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

लालू ने पारिवारिक कटुता में भी दिखाई नरमी, पत्नी ऐश्वर्या के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे तेजप्रताप

पटनाः बिहार विधानसभा को लेकर इस बार ऐसा माना जा रहा था कि ऐश्‍वर्या राय, तेज प्रताप के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी लेकिन लालू यादव ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है। वहीं अब ऐश्वर्या भी तेज प्रताप के सियासी राह के आगे नहीं आएंगी। लालू यादव ने पारिवारिक कटुता में भी दिखाई नरमी दिखाई है।

दरअसल, पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि लालू अपने समधी चंद्रिका राय के खिलाफ परसा में उनकी ही भतीजी करिश्मा राय को प्रत्याशी बनाएंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि चंद्रिका भी अपनी बेटी ऐश्वर्या को जदयू के टिकट पर तेजप्रताप या तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा सकते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वहीं लालू यादव ने अपने समधी की भतीजी करिश्मा राय को अभी तक बैरक में ही बिठा रखा है। इसी साल 2 जुलाई को राजद की सदस्यता लेने के बाद करिश्मा ने दावा किया था कि आलाकमान के निर्देश पर वह अपने चाचा चंद्रिका राय के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। लेकिन लालू ने समधी चंद्रिका राय की परंपरागत सीट परसा से लोजपा से आए छोटे लाल राय को प्रत्याशी बनाया है, जो पहले भी चंद्रिका के खिलाफ लड़ते रहे हैं।

बता दें कि लालू परिवार के लिए दूसरी महत्वपूर्ण सीट महुआ थी। इस पर भी जदयू के टिकट पर ऐश्वर्या के लड़ने की संभावना अब पूरी तरह खत्म हो गई है। जदयू ने यहां से पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की बेटी आस्मा परवीन को प्रत्याशी बना दिया है। पिछली बार यहां से तेजप्रताप विधायक बने थे। इस बार उन्होंने भी अपनी सीट बदल ली है। वह महुआ के बदले हसनपुर से राजद के प्रत्याशी होने जा रहे हैं, जहां उनका मुकाबला जदयू के विधायक राजकुमार राय से होना है।

Related Articles

Back to top button