ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

देश की करोड़ों महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हमें समाज को बदलना होगा: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस में दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पीड़िता के परिवार से उनकी मुलाकात के बाद इस घटना के पीड़ित पक्ष पर आक्रमण किया और अपराधियों की मदद की। पार्टी की ओर से ‘स्पीकअप फॉर वूमेन सेफ्टी’ हैशटैग से चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए लोग सरकार पर दबाव बनाएं।

हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं।

आइये, देशभर में महिलाओं पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें- एक क़दम बदलाव की ओर।#SpeakUpForWomenSafety pic.twitter.com/ZZQHzdSuaq

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2020

कांग्रेस नेता दावा किया कि हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं। अपने हाथरस जाने से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे उस परिवार से क्यों मिलने नहीं दिया जा रहा है। आखिर उस परिवार की बेटी की हत्या हुई थी और बलात्कार हुआ था। मैं जैसे ही परिवार से मिला और बातचीत शुरू की, उसके बाद सरकार ने परिवार पर आक्रमण शुरू कर दिया। उन्होंने कहा अपराधियों की मदद करना सरकार का काम नहीं होता, अपराधियों की रक्षा करना सरकार का काम नहीं होता।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का काम पीड़ितों को न्याय देने और अपराधियों को सजा दिलाने का होता है। यह काम उप्र सरकार नहीं कर रही है, इसीलिए मुझे रोका जा रहा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आप अपराधियों को जेल में डालने और पीड़ितों की रक्षा करने का काम शुरू करिए। यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं है। यह लाखों महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं सरकार की ओर देख रही हैं और सरकार अपना काम नहीं कर रही है। हमें समाज को बदलना है क्योंकि हमारी माताओं और बहनों के साथ इस समाज में जो किया जाता है वो सरासर अन्याय है।”

इस अभियान के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। इस बीच, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज को सुनने की बजाय उन्हीं को बदनाम कराना, उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है। लेकिन देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि एक बहन को दोषी ठहराया गया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा। अभियान के तहत वीडियो जारी कर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि देश के किसी भी प्रदेश में बलात्कार हो तो हम सबको दुख होता है। बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार अपनी जिम्मेदारी का पालन करे। हाथरस के मामले में यूपी सरकार ने पीड़िता के साथ ऐसा सलूक किया; जो कि शर्मनाक है। कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने इस अभियान के तहत अपने विचार साझा किए और हाथरस की घटना को लेकर उप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button