ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने बाहुबली स्टार प्रभास संग शूट किया ‘प्रोजेक्ट के’ का पहला शॉट 

बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन संग काम करना किसी भी एक्टर के लिए सपने के सच होने जैसा है। उनके जैसे लेजेंडरी एक्टर के साथ एक फ्रेम में होना किसी के भी करियर को बूस्ट कर सकता है। लेकिन अमिताभ बच्चन खुद ऐसा सम्मान फिल्म जगत के किसी और एक्टर के साथ काम कर महसूस कर रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि बाहुबली स्टार प्रभास हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा खुद सोशल मीडिया के जरिए किया। मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रभास संग नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम अस्थायी रूप से ‘प्रोजेक्ट के’ रखा गया है। अमिताभ ने हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म में अपना पहला शॉट शूट किया। जिसकी खुशी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए प्रभास की तारीफ की।

पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”… पहला दिन .. पहला शॉट .. ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ पहली फिल्म .. और उनकी कंपनी के औरा में होने यह एक सम्मान है, उनकी प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता .. सीखने के लिए आत्मसात.. !! अमिताभ बच्चन से पहले प्रभास ने भी सोशल मीडिया पर वेटेरन एक्टर संग काम करने की खुशी जाहिर करते हुए उनकी प्राशंसा की थी। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ आज ‘प्रोजेक्ट के’ का पहला शॉट पूरा किया ‘प्रोजेक्ट के’ एक पैन इंडिया फिल्म है। जो अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा में है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है।

Related Articles

Back to top button