ब्रेकिंग
चाईबासा में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, हिरासत में नाबालिग एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में लगा मकर संक्रांति का मेला, सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी जमशेदपुर में टुसू मेले का आयोजन, लोगों को किया गया पुरस्कृत मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी, तो झामुमो... पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड क्षेत्र में फिर दिखा कातिल हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने कि... देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर ... झारखंड में सवर्ण आयोग की मांग, भाजपा नेता ज्योतिरिश्वर सिंह बने संयोजक रांची में बच्चा बरामदगी पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल, पुलिस ले रही है श्रेय लेकिन असली हीरो तो... बंगाल में SIR पर संग्राम: पुरुलिया के बाद अब चाकुलिया में तांडव, BDO दफ्तर फूंका; दस्तावेजों के साथ ...
देश

देश में अब तक 63 लाख लोग हुए ठीक, 24 घंटों में 63 हजार मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में अब गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में देश में नए मामले 63 हजार के करीब आए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा हैं। देश में अब तक 63 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(Ministry of Health and Family Welfare) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,509 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 730 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 72 लाख 39 हजार 390 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है। फिलहाल यहां कोरोना के 8 लाख 26 हजार 876 सक्रिय मामले हैं। भारत की कोरोना से ठीक हुए मरीजों की तादाद में भी इजाफा हुआ है। देश में अब तक अब तक 63 लाख 1 हजार 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख10 हजार 586 तक जा पहुंचा है।

भारत की रिकवरी दर बढ़ी

भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 87.05% हो गई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में 74,632 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ एक्टिव केस की दर घटकर 11.42% रह गई है। बीते 24 घंटों में एक्टिव केस की संख्या 11,853 घटी है। देश की कोरोना मृत्य़ु दर 1.53% हो गई है।

प्रति 10 लाख आबादी पर सबसे कम मामले और मौतें

देश में इस महामारी से हालात में तेजी से सुधार नजर आने लगा है। रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में बड़ी कमी आ रही है और ठीक होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन मरने वालों की संख्या भी हजार के कम बनी हुई है। भारत दुनिया के उन चंद देशों में शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमितों और मृतकों की संख्या सबसे कम है।

Related Articles

Back to top button