ब्रेकिंग
Agra Viral Video: आगरा की सड़कों पर 'पति, पत्नी और वो' का हाई-वोल्टेज ड्रामा; बीच सड़क पर चप्पलों से... Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में मिला पोलैंड से आया युवक; ATS और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ के... Ahmedabad Anti-Encroachment Drive: अहमदाबाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर; धार्मिक... Thar Car Accident Moradabad: रईसजादों की हुड़दंगबाजी से दहला इलाका; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक टक्क... Murder in Usmanpur: दिल्ली में नाबालिग की बेरहमी से हत्या; पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही ट... CEC Gyanesh Kumar in Agra: मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगरा में की पूजा-अर्चना; देश के मतदाताओं से की 'वोट... IMD Weather Alert: भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 90 किमी/घंटा की रफ्तार ... Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प...
देश

खंडवा में नशे में महिला वनरक्षक ने मचाया हंगामा

खंडवा। बैंक आफ इंडिया की सिविल लाइन ब्रांच में महिला नशे में धुत महिला वनरक्षक ने जमकर हंगामा किया। आरक्षक इस कदर नशे में थी कि खाते में रुपये नहीं होने का कहने पर वह बैंक कैशियर के साथ भीड़ गई। आरक्षक को आपे से बाहर होता देख बैंक केशियर ने कोतवाली पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने आरक्षक का मेडिकल कराया है। इसके बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया।

यह महिला आरक्षक खंडवा रेंज में पदस्थ वनरक्षक फ्रांसिस है। जो नववर्ष के पहले दिन ही शनिवार को शराब पीने के बाद इस कदर मदहोश थी कि अपना आपा ही खो दिया। नशे में धुत होकर वह दोपहर में बैंक पहुंची। कैशियर को पास बुक देते हुए कहा कि रुपये निकालकर दे। जब केशियर ने खाता चेक किया तो उसमें 1 भी रुपये नही थे। कैशियर ने महिला वन आरक्षक से कहा कि खाते में 0 बैंलेंस है तो वह भड़क गई। वह बैंककर्मियों को गालियां देने लग गई। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। हंगामा बढ़ता देख बैंक केशियर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर आई।

कोतवाली थाने से आई दो महिला आरक्षक महिला वनकर्मी को मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले आई थी। यहां भी महिला वनकर्मी का हंगामा कम नहीं हुआ उसने वहां मौजूद लोगों से गुटखा मांगा। डाक्टर से कहा कि मेडिकल से क्या होगा इतनी शराब तो वह रोज पीती है। अस्पताल से महिला आरक्षक को कोतवाली थाने लाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि महिला वन आरक्षक के सबन्ध में वन विभाग को पत्र लिखकर जानकरी दी है। इस मामले में अभी तक बैंक के तरफ प्रकरण दर्ज कराने के लिए कोई नहीं आया है। कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button