ब्रेकिंग
Agra Crime News: आगरा के फाइव स्टार होटल में रईसजादों का 'फिल्मी' कारनामा; 41 हजार का डिनर कर बिल दि... Himachal Election Results: नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा; 4 में से 3 सीटों पर जीत, कांग्रेस को ... 5th Bada Mangal 2026: पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग; खुल जाएंगे आपके भाग्य... Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर बैन के खिलाफ अदालत पहुंचे मशहूर प्रोड्यूसर टी.पी. अग्रवाल; FWICE के... Georgia Helicopter Crash: शादी के कुछ घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदलीं; हेलीकॉप्टर हादसे में भारत... Meta AI Hacked: हैकर्स ने मेटा एआई को चकमा देकर हथियाए हाई-प्रोफाइल इंस्टाग्राम अकाउंट्स; जानें कैसे... 5th Bada Mangal 2026: आज पांचवां बड़ा मंगल; जानें बुढ़वा मंगल की पौराणिक कथा और हनुमान जी की पूजा का व... Heatwave Relief: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं 'कूलिंग प्राणायाम'; जानें शरीर को नेचुरली ठंड... Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट; निवेशकों के 3.75 लाख करोड़ डूबे, जानें क्या हैं बाजा... Virat Kohli vs Kagiso Rabada: IPL 2026 में विराट कोहली ने कैसे पलटा रबाडा के खिलाफ रिकॉर्ड? जानें खौ...
मध्यप्रदेश

सारा अली खान संग विक्की कौशल आज फिर इंदौर की सड़कों पर

इंदौर। फिल्म अभिनेतत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल आज फिर इंदौर की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। आज दोनों इंदौर शहर के बड़ा गणपति मंदिर क्षेत्र और सरवटे बस स्टेंड के पास फिल्म लुका छुपी 2 के लिए शूटिंग कर रहे हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शूटिंग करने के दौरान उन्हें अलग ही आनंद आ रहा है। शहर के लोगों में भी सारा और विक्की को देखने के लिए बहुत उत्सुकता नजर आ रही है। शूटिंग के दौरान आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इसके पहले शूटिंग में सारा अली खान विक्की कौशल के साथ बाइक पर घूमती नजर आई थीं। यह दृश्य इंदौर के जवाहर मार्ग इलाके में फिल्माया गया था। सारा साड़ी पहने एक अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। लुका छुपी 2 फिल्म में उनका किरदार एक टीचर का है, फिल्म में उनके द्वारा बच्चों को पढ़ाने के दृश्य भी इंदौर में ही फिल्माए गए हैं।

फिल्म लुका छुपी 2 के लिए सारा अली खान और विक्की कौशल इंदौर के अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग ज्यादातर शहर के सबसे पुराने इलाकों और बाजारों में की गई है। सारा और विक्की यहां पिछले कई से फिल्म की शूटिंग के लिए बार-बार इंदौर आ रहे हैं, यहां शूटिंग का काम खत्म होने के बाद वे वापस मुंबई चले जाते हैं।

सारा अली खान सबसे पहले जब इंदौर में शूटिंग करने आईं थी तो वे यहां कुछ देर रुककर उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची थी, वहां महाकाल के दर्शन कर वे वापस शूटिंग के लिए लौंटी। फिल्म केदारनाथ से अपने अभिनय के लिए चर्चा में आई सारा फिल्म रिलीज होने के बाद भी केदारनाथ के दर्शन करने जाती हैं।

Related Articles

Back to top button