ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में खाक चौक पर गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटा, पांच लोग घायल

उज्जैन। उज्जैन खाक चौक पर होने वाले सैर सपाटा के दौरान रविवार सुबह गंभीर हादसा हो गया। गुब्बारे में गैस गैस भरने वाला सिलेंडर एकाएक फट गया। जिससे 5 लोग घायल हो गए इनमें तीन की हालत गंभीर बनी होने के कारण उन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जीवाजी गंज पुलिस बम डिस्पोजल स्क्वाड और एफएसएल अधिकारी डा प्रीति गायकवाड मौके पर पहुंची, पुलिस ने जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि प्रति रविवार की तरह रविवार को भी खाक चौक पर सैर सपाटा का आयोजन किया गया था। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। चौराहे पर निर्मोही अखाड़े के बाहर गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां से 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।

दो कारों के कांच टूटे दीवाल भी टूटी

धमाका इतना तेज था कि निर्मोही अखाड़े के अंदर खड़ी दो कारों के कांच टूट गए तथा अखाड़े की बाउंड्री वाल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Back to top button