ब्रेकिंग
Agra Crime News: आगरा के फाइव स्टार होटल में रईसजादों का 'फिल्मी' कारनामा; 41 हजार का डिनर कर बिल दि... Himachal Election Results: नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा; 4 में से 3 सीटों पर जीत, कांग्रेस को ... 5th Bada Mangal 2026: पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग; खुल जाएंगे आपके भाग्य... Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर बैन के खिलाफ अदालत पहुंचे मशहूर प्रोड्यूसर टी.पी. अग्रवाल; FWICE के... Georgia Helicopter Crash: शादी के कुछ घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदलीं; हेलीकॉप्टर हादसे में भारत... Meta AI Hacked: हैकर्स ने मेटा एआई को चकमा देकर हथियाए हाई-प्रोफाइल इंस्टाग्राम अकाउंट्स; जानें कैसे... 5th Bada Mangal 2026: आज पांचवां बड़ा मंगल; जानें बुढ़वा मंगल की पौराणिक कथा और हनुमान जी की पूजा का व... Heatwave Relief: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं 'कूलिंग प्राणायाम'; जानें शरीर को नेचुरली ठंड... Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट; निवेशकों के 3.75 लाख करोड़ डूबे, जानें क्या हैं बाजा... Virat Kohli vs Kagiso Rabada: IPL 2026 में विराट कोहली ने कैसे पलटा रबाडा के खिलाफ रिकॉर्ड? जानें खौ...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, रोशनपुरा इलाके में सघन बैरिकेडिंग

भोपाल। राजधानी में ओबीसी महासभा के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास व आसपास के इलाको को सील कर दिया है। बैरिकेड्स लगाकर मुख्यमंत्री निवास से लेकर रोशपुरा चौराहे तक रास्ते बंद कर दिए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए पुलिस ने सर्विस रोड व कालोनियों के भीतर से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इसके अलावा शहर की चारों तरफ से सीमाओं पर सील किया गया है, जिससे एक भी कार्यकर्ता शहर में प्रवेश न कर सकें। गांधी नगर पुलिस ने भीम आर्मी के चंद्रशेखर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांधी नगर थाने में कई कार्यकर्ताओं को रखा गया है। वहीं कई कार्यकर्ताओं को खजूरी सड़क थाने से ले जाकर सीहोर ले गए। शहर के रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद रोड पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी गई। कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोकर का थाने में बैठाया जा रहा है। शहर के हलालपुर बस स्टैंड से संचालित बसों की जांच की गई
बाबूलाल सेन के नेतृत्व में ओबीसी कार्यकर्ता रोशनपुरा तक आए गए, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करके बस में बैठाया। बसों में बैठे यात्रियों की जांच की जा रही है, ताकि ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। बता दें कि चुनाव में ओबीसी का आरक्षण निरस्त होने से नाराज हैं। इसी के विरोध में ओबीसी महासभा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने आ रहे हैं। गिरफ्तारियां होने से कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ओबीसी महासभा के कई नेताओं को पुलिस ने शनिवार से ही गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। अब भी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां जारी हैं। बताया जा रहा है शहर में आठ हजार कार्यकर्ता अलग-अलग सीमाओं से शहर में आए हैं, जिन्हें पुलिस मुख्यमंत्री निवास तक आने से पहले ही रोक रही है।

Related Articles

Back to top button