ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
विदेश

बैंकाक में लोकतंत्र समर्थकों ने फिर रैली निकाली, प्रधानमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए

बैंकाक। थाईलैंड के लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को यहां तीसरी बड़ी रैली निकाली। इस दौरान पुलिस और सरकार सम‌र्थ्रकों से टकराव की आशंका बनी रही। रास्ते में सरकार समर्थकों ने भी अपनी ताकत दिखाई। समर्थन और विरोध के शक्ति प्रदर्शन से दिन भर तनाव की स्थिति बनी रही।

आंदोलनकारियों ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच प्रधानमंत्री वापस जाओ नारे लगाते हुए डेमोक्रेसी मोन्यूमेंट से गवर्नमेंट हाउस तक जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान सरकार समर्थकों ने इन पर प्लास्टिक की बोतलें फेंकी और गुत्थमगुत्था की। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रैली का विरोध करने वालों के पीछे स्थानीय प्रशासन का हाथ है। प्रशासन के ट्रकों में लाए जाने के उनके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

लोकतंत्र समर्थकों ने एक दिन पहले ही रैली निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस समूचे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली थी, इस दौरान पुलिस अपनी वर्दी में न होकर पीले रंग की टी-शर्ट में थी। पीला रंग यहां राजशाही के प्रति समर्थन का माना जाता है। सरकार समर्थक भी पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर समर्थन जता रहे थे।

Related Articles

Back to top button