ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

Bigg Boss 14: हिना ख़ान ने सुनाई कहानी- दिया था इंडियन आइडल का ऑडिशन, राहुल वैद्य थे स्पेशल गेस्ट

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में इस बार हिना ख़ान, गौहर ख़ान और सिद्धार्थ शुक्ला को बतौर सीनियर्स एंट्री दी गई है। एक्ट्रेस हिना ख़ान बिग बॉस 11वें सीज़न में रनरअप रही थीं। इस बार वह बतौर सीनियर्स प्रतिभागियों को टास्क दे रही हैं। इस बीच उन्होंने बताया कि एक समय वह इंडियन आइडल का ऑडिशिन देने गई थीं। ख़ास बात है कि उस वक्त उस शो में राहुल वैद्य स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद थे।

हाल ही में बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में दिखाया गया कि हिना ख़ान और राहुल वैद्य बात कर रहे हैं। हिना इस बात का जिक्र राहुल से करती हैं। हिना बताती हैं कि वह उस वक्त दिल्ली में कॉलेज टाइम में थीं। ऐसे में कुछ दोस्तों के कहने पर वह शो के संबंधित एक ऑडिशन में भाग लेने मॉल में गईं। उन्होंने बताया कि उस शो में उस वक्त इंडियन आइडल का पहला सीज़न जीतकर आए राहुल वैद्य बतौर स्पेशल गेस्ट मौजूद थे। राहुल ने हिना को विजेता के तौर पर चुना। हिना उनसे प्राइज लेने को काफी बेताब थीं। हालांकि, राहुल को यह घटना याद नहीं आई। वह काफी शॉक्ड में दिखे।

बता दें, राहुल वैद्य बिग बॉस 14 वें सीज़न में बतौर प्रतिभागी एंट्री ली है। यहां, हिना ख़ान तकनीकी रूप से उनसे ऊपर हैं। राहुल ने इंडियन आइडल का पहला सीज़न जीता था। हालांकि, उनका बतौर सिंगर करियर उतना शानदार नहीं रहा। वहीं, हिना ख़ान लगातार टीवी शोज़ में नज़र आती रही हैं। हिना को यह रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी ज़िंदगी की के लिए काफी फेम मिला। उन्होंने हाल ही में अपना डिजिटल डेब्यू किया है।

बिग बॉस के घर में इस वक्त दो प्रोफेशन सिंगर मौजूद हैं। एक ओर राहुल वैद्य हैं, तो दूसरी ओर जान कुमार सानू। राहुल को पिछले हफ्ते के दौरान घर में टाइम मिलने लगा। ख़ासकर जब से उन्होंने पवित्रा पूनिया और निक्की तम्बोली के खिलाफ़ आवाज़ उठाई है। देखना है कि राहुल कितना लंबा अपना खेल दिखा पाते हैं?

Related Articles

Back to top button