ब्रेकिंग
Chhatarpur News: महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव के काफिले पर विवाद, 120 गाड़ियों के जाम से जनता परेशान Bhopal News: भोपाल में उपद्रव के बाद AIMIM के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का आरोप Ujjain News: उज्जैन की 18 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलाइजेशन, 'ज्ञान भारतम' के तहत बड़ी प... Chambal River News: चंबल नदी में छोड़े गए 83 कछुए, उसैद घाट की हेचरी में हुआ था जन्म Bhind News: पीएम मोदी की अपील बेअसर? भाजपा नेता 120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भिंड MP Congress Talent Hunt: एमपी कांग्रेस में अनुसंधानकर्ताओं की भर्ती, जीतू पटवारी ने खुद लिए साक्षात्... शिप्रा शुद्धिकरण: उज्जैन के आला अधिकारियों ने बस और पैदल किया 29 किमी घाटों का निरीक्षण, 140 सड़कें ... Bhopal News: बावड़िया कलां में नाले पर अवैध निर्माण ढहाने का आदेश, NGT ने कलेक्टर को दिया 3 महीने का... Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान...
विदेश

आतंकी हमलों से दहला पाकिस्‍तान, बलूचिस्‍तान और उत्‍तरी वजीरिस्‍तान में 12 सैनिकों की मौत

ग्‍वादर। पाकिस्‍तान में गुरुवार को दो आतंकी हमलों में 12 सैनिकों की मौत हो गई। एक हमला बलूचिस्‍तान के के ग्‍वादर जिले जबकि दूसरा हमला उत्‍तरी वजीरिस्‍तान में हुआ। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला हमला बलूचिस्तान के ओरमारा में राज्य तेल और गैस विकास कंपनी लिमिटेड (OGDCL) के एक काफिले पर हुआ जिसमें कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए।

समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दूसरा हमला उत्तरी वज़ीरिस्तान के रज़माक क्षेत्र के पास हुआ जिसमें एक IED धमाके में छह पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत हो गई। हमले के बाद पाकिस्‍तानी सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हमले के तुरंत बाद बलूच राजी अजोई सिंगर (Baloch Raji Ajoi Singer, BRAS) ने ट्वीट करके हमले की जिम्मेदारी ली। प्रधानमंत्री इमरान खान ने मारे गए जवानों के प्रति शोक संवेदना जताई।

इमरान खान ने हमले की विस्‍तृत रिपोर्ट तलब की है। वहीं दूसरी ओर इमरान सरकार को सत्ता से हटाने की मांग को लेकर गठित विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट शुक्रवार को पहली जनसभा के साथ अपना आंदोलन शुरू करने जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान विपक्षी गठबंधन से घबरा गए हैं। वह सेना के साथ मिलकर इसके सरकार विरोधी शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की जुगत में लग गए हैं।

बताया जाता है कि इसी कवायद में विपक्षी पार्टियों के 450 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों के हमलावर रुख से सेना और इमरान काफी दबाव में हैं। सिंध और गुलाम कश्मीर के बाद अब पंजाब प्रांत में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन होने जा रहे हैं। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की पहली जनसभा पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में है।

इस बीच सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने किसी भी अशांति से निपटने के लिए गुजरांवाला में सैन्य बलों की तैनाती का आदेश दिया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, पीडीएम के सरकार विरोधी आंदोलन से पहले पंजाब प्रांत की पुलिस ने कोरोना महामारी संबंधी नियमों के उल्लंघन में 450 से ज्यादा विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया।

Related Articles

Back to top button