ब्रेकिंग
Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत
देश

विधायकों के चुनाव में सांसदों का लिटमस टेस्ट, कई विधायकों ने आलाकमान से की शिकायत

भागलपुर: चुनाव भले ही विधानसभा का हो रहा हो, लेकिन परीक्षा सांसदों को भी देनी पड़ रही है। इसी के आधार पर अगले लोकसभा चुनाव में सांसदों का भविष्य तय होना है। अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए सांसद अपने दल के प्रत्याशी को जिताने के लिए एंड़ी-चोटी एक किए हुए हैं।

पिछले चुनाव में जिन लोगों ने टिकट की उम्मीद में सांसद की मदद की थी, उनमें से कई बेटिकट हो गए। ऐसे लोगों से सांसद मुंह चुरा रहे हैं या फिर उन्हें आश्वासनों की घुट्टी पिलाकर उनके आक्रोश को शांत करने में लगे हैं। जिन विधायकों ने लोकसभा के चुनाव में सांसद की मदद नहीं की थी, उन्हें इस चुनाव में सांसद की ओर से खतरा भी महसूस हो रहा है। कहीं-कहीं इसकी शिकायत आलाकमान तक से कर दी गई। आलाकमान से यहां तक कह दिया गया कि चुनाव के बाद बूथवाइज मत प्रतिशत का मिलान किया जाएगा। बांका में पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं। वहां के सांसद गिरिधारी यादव सुबह से ही चुनाव प्रचार में लग जाते हैं। वे मुख्य रूप से अमरपुर, बांका, कटोरिया विधानसभा क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मुख्यमंत्री के साथ प्रचार-प्रसार में लगे हैं। मोकामा, तारापुर व जमालपुर उनकी प्राथमिकता है। सबसे दिलचस्प स्थिति जमुई की है। यहां के सांसद चिराग पासवान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों में स्वयं अपने दल के प्रत्याशी उतारे हैं। झाझा के प्रत्याशी डॉ. रवींद्र यादव कल तक भाजपा में थे। अब वे लोजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। चकाई में लोजपा से संजय मंडल के चुनाव मैदान में आ जाने से अन्य प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ गई है। खगडिय़ा के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर भी लोजपा से हैं। खगडिय़ा जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर लोजपा ने अपने प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। कैसर के पुत्र युसूफ सलाउद्दीन राजद के टिकट पर सिमरी बख्तियारपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण महबूब अली कैसर का ज्यादा ध्यान अपने पुत्र के विधानसभा क्षेत्र पर है। मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव नामांकन के बाद प्रत्याशियों के पक्ष में वोटरों को गोलबंद करेंगे। कमोवेश यही स्थिति अररिया की भी है। यहां सिकटी, जोकीहाट, फारबिसगंज और नरपतगंज से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इन चारों प्रत्याशियों को मदद का जिम्मा सांसद को दिया गया है। किशनगंज के सांसद डॉ. मु. जावेद आजाद पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल से अकेले कांग्रेसी सांसद हैं। सो, इनकी जिम्मेदारी सीमांचल में और बढ़ जाती है। कटिहार में जदयू के सांसद दुलाल चंद गोस्वामी यहां की सातों विधानसभा सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। यहां चार सीटें बीजेपी और तीन सीटें जदयू के खाते में आई है। यहां तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। राजग की कोशिश है कि कांग्रेस की उपजाऊ भूमि पर राजग की फसल उगाई जाए। भागलपुर में भी कहलगांव और भागलपुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। भागलपुर सीट परंपरागत रूप से बीजेपी के खाते में रही है। यहां के सांसद जदयू के अजय मंडल हैं। अजय मंडल ने राजद के बूलो मंडल को पराजित किया था। बूलो इस बार स्वयं बिहपुर से चुनाव मैदान में हैं। ऐसी स्थिति में अजय मंडल कहलगांव, भागलपुर और बिहपुर सीट पर कितना कुछ कर पाते हैं, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। ऐेसे में यह स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव सांसदों की लोकप्रियता की भी परीक्षा लेने वाला है।

Related Articles

Back to top button