ब्रेकिंग
डीजीसीए की लापरवाही, एयरपोर्ट मोनोपॉली और किराया… सिविल एविएशन पर पीएसी की बैठक में इन मुद्दों पर वि... महाराष्ट्र: भिवंडी में MNS कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान ADM साहब हो गए सस्पेंड, ट्रांसफर के बाद भी नहीं छोड़ा पद; CM योगी के आदेश पर एक्शन हापुड़ में मंत्री गुलाबो देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, गंभीर रूप से घायल Amazon से खरीददारी, PayPal से पेमेंट…भारत को दहलाने के लिए आतंकियों ने कैसे किया इनका इस्तेमाल? फिल्मों में अब बरसात क्यों नहीं होती? सिल्वर स्क्रीन पर पड़ा सूखा, कहां खो गए रिमझिम और रोमांस के तर... यश दयाल को हो सकती है 10 साल की जेल, पीड़ित लड़की ने दिया ये सबूत पहले फोन, फिर बाइक और अब ट्रैक्टर… राजस्थान में एक ही महीने में कांग्रेस विधायक 3 बार हुए चोरी का शि... गर्मी के फल फालसा और जामुन में कौन है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें अतिथि देवो भवः का क्या होगा! पर्यटकों के खिलाफ कई देशों में बढ़ रहा स्थानीय लोगों का गुस्सा, आखिर क्...
टेक्नोलॉजी

Twitter के डाउन होने पर यूजर्स हुए परेशान, कंपनी ने हैकिंग की बात से किया इनकार

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (twitter) डाउन हो गया, जिसके चलते लाखों लोग अपने अकाउटंस पर अपडेट नहीं देख पाए। ऐसे में ट्विटर ने साफ कर दिया है कि हमारे इंटर्नल सिस्टम में कुछ दिक्कत आई है, लेकिन अभी तक हैकिंग जैसी कोई बात नहीं है।

हैकिंग का लगाया जा रहा था अंदेशा

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कई लोगों का ट्विटर काम नहीं कर रहा है, हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। हालांकि, इस बार अंदेशा हैकिंग का लगाया जा रहा था। यह अंदेशा इसलिए लगाया जा रहा था क्योंकि पिछले दिनों कई बड़ी ​हस्तियों के अकाउंट हैक होने के बाद Twitter सुरक्षा को लेकर कई सवालों के घेरे में था।  ऐसे में  यूजर्स के बीच थोड़ा भय बना हुआ था। वैसे कंपनी ने Twitter डाउन होने के बाद यूजर्स को बता दिया था कि यह हैकिंग के कारण नहीं हुआ है।

2 घंटे तक रहा डाउन

दुनियाभर में करोड़ो लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला ट्विटर 15 अक्टूबर की शाम को डाउन हो गया था, हालांकि ट्विटर की सेवाएं फिर से बहाल हो गई है। लगभग 2 घंटे तक ग्लोबल आउटेज के चलते ट्विटर डाउन रहा। दुनियाभर के देशों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। भारतीय समय के अनुसार करीब 7 बजे ट्विटर की साइट डाउन हो गई थी। बीती शाम को ट्विटर यूजर्स को साइट पर लॉगइन करने में दिक्कत हो रही थी। यूजर्स कोई भी ट्वीट नहीं हो पा रहा था। यही नहीं कुछ यूजर्स अपने अकाउंट में लॉगइन तो कर पा रहे थे, लेकिन उन्हें सर्च करने पर कुछ भी कंटेंट नहीं दिखाई दे रहा था।

Related Articles

Back to top button