ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
देश

अपनों ने ही 50 हजार में बेच दिया नाबालिग युवती को और फिर जो हुआ…

उत्तराखंडः आज के समय में लड़कियों को उतना खतरा बाहर के लोगों से नहीं बल्कि अपने ही लोगों से है। जब भी दुष्कर्म की घटना कहीं से आती है तो उसमें कहीं न कहीं कोई अपना जरुर शामिल होता है। ऐसी ही एक घटना रुद्रपुर में क्षेत्र से सामने आई है। जहां एक 16 साल की एक किशोरी को 50 हजार रुपये में रिश्तेदारों के द्वारा ही बेच दिया गया और फिर उसके साथ  दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बीते साल 10 दिसंबर को उसके कुछ रिश्तेदार अपने साथ यूपी ले गए। काफी दिनों बाद भी किशोरी घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने खोजबीन शुरू की। किशोरी के पिता को जब पता चला कि उसकी बेची खजुरिया, रामपुर (यूपी) में है, तो वो उसे लेने के लिए खजुरिया पहुंचे।वहां उस पिता को पता चला कि बेटी को साथ ले जाने वाले लोगों ने उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया है। कुछ समय बाद नाबालिग के पिता बेटी को छुड़ाकर घर ले आए। यहां किशोरी ने बताया कि उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

नाबालिग के पिता मामले को लेकर रुद्रपुर थाना पुलिस के पास पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर अब थाना पुलिस ने नाबालिग को बेचने वाले मुन्नी देवी, विजेंद्र और अहमद अली के खिलाफ धारा 370, 376, 506 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button