ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

बस चालक की नींद की झपकी ने ली 5 लाेगाें की जान, 40 घायल

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। आगरा देहात के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसा आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 27 के पास हुआ।

सवारियों से भरी बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी। माइलस्टोन 27 के पास चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे रेत से भरे ट्रक से टकरा गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही बस के परखच्चे उड़ गए। जिससे यह हादस हो गया और पांच लोग की जान चली गई, जबकि बस में सवार 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को आगरा के अलग-अलग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने के प्रयास कर रही है। वहीं हादसे के बाद बस और ट्रक चालक फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button