ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
देश

वैश्विक समस्याओं का समाधान आसान नहीं, फिर भी देना चाहूंगा पांच प्रमुख सुझावः पीएम मोदी वैश्विक समस्याओं का समाधान आसान नहीं, फिर भी देना चाहूंगा पांच प्रमुख सुझावः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘वैश्विक समस्याओं का समाधान आसान नहीं है, लेकिन मैं पांच प्रमुख सुझाव देना चाहूंगा।’ उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के सदस्य देशों के बीच प्रभावी और सहज समन्वय होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें बहुपक्षीय संबंधों के लिए काम करना चाहिए और विश्व व्यापार और वित्तीय निकायों में सुधार होना चाहिए।’  उन्होंने कहा, ‘विकास जारी रखने के लिए, तेल और गैस को किफायती मूल्यों पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। साथ ही कुशल कर्मचारियों की आवाजाही को सरल और सुगम बनाया जाना चाहिए।’

ब्रिक्स नेताओं- ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम नरेन्द्र मोदी, चीन के  राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन की अनौपचारिक बैठक से पहले सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को फिर से चुनाव जीतने के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स नेताओं – ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह अनौपचारिक बैठक पांच सदस्य देशों को जी -20 शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श में भाग लेने के दौरान सही संतुलन और समझ बनाए रखने में मदद करेगी।

पीएम मोदी ने मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष तीन प्रमुख चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा ये हैं – वैश्विक आर्थिक मंदी, नियम आधारित बहुपक्षीय व्यापार से संबंधित मामले और विकास को संतुलित और स्थायी प्रक्रिया  बनाने के लिए। पीएम मोदी ने पुतिन और जिनपिंग की मौजूदगी में कहा, ‘जलवायु परिवर्तन न केवल हमारे समय की एक चुनौती है बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।’ उन्होंने कहा, ‘विकास सच्चा विकास और प्रभावी तभी है जब यह असंतुलन को दूर करता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button