ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

अब कैमूर पहुंचने ही वाले हैं योगी आदित्‍यनाथ, रैली स्‍थल पर उमड़ी भीड़

पटना। उत्‍तर प्रदेश (UP) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले चरण के लिए मंगलवार व बुधवार को आधा दर्जन रैलियां करेंगे। उनकी रैलियों की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे कैमूर (Kaimoor) से होगी। इसके बाद वे अरवल (Arwal) और रोहतास (Rohtas) में रैलियों को संबोधित करेंगे। योगी आदित्‍यनाथ की कैमूर में पहली रैली दोपहर 12 बजे से होने जा रही है। इसके बाद दूसरी रैली अरवल में अपराह्न दो बजे से और तीसरी रैली रोहतास के विक्रमगंज में अपराह्न 03.15 से तय की गई है। योगी आदित्यनाथ बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से जमुई विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे। वहां से इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी की की प्रत्याशी हैं। इसके बाद भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में अराह्न एक बजे रैली कर वे पटना आएंगे, जहां अपराह्न 2:30 बजे से पालीगंज विधानसभा में रैली करेंगे। फिर, शाम 4:40 बजे वे लखनऊ लौट जाएंगे।

LIVE Yogi Adityanath Bihar Election 2020 Rally Updates:

12:10 बजे: याेगी आदित्‍यनाथ की रैली के स्‍थल पर बीजेपी समर्थकों की भीड़ जुट गई है।

11:50 बजे: बीजेपी के 30 स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं याेगी आदित्‍यनाथ। रैली स्‍थल पर उनका इंतजार जारी।

11:25 बजे: कैमूर के रामगढ़ में योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले स्वान दस्ता व मेटल डिटेक्टर से एसपीजी की टीम जांच में जुटी है

11:00 बजे: कैमूर में रैली स्‍थल पर सुरक्षा कड़ी। पहुंचने लगे लोग।

बीजेपी ने बनाया स्‍टार प्रचारक

प्रत्‍याशियों की मांग को देखते हुए योगी आदित्‍यनाथ को बीजेपी ने बिहार चुनाव में स्‍टार प्रचारक (Star campaigner) बनाया है। यूपी सीमावर्ती बिहार के इलाकों में उनका अच्‍छा प्रभाव है। योगी आदित्‍यनाथ की प्रखर हिंदुत्ववादी छवि का भी खास तबके के वोटरों में क्रेज है।

रैली स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी

बिहार में बड़े नेताओं की चुनावी रैलियों में हमले (Attack) की साजिश के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां योगी आदित्‍यनाथ की रैली को लेकर विशष सतर्क हैं। रैली स्‍थल पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी सादे लिबास में भी नजर रखे हुए हैं। रैली स्‍थल पर आजे-जाने वालों की कड़ी जांच व निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button