ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

बिल गेट्स ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की रिसर्च और मैन्यूफैक्चरिंग की अहम भूमिका

नई दिल्ली। दुनिया के जाने माने उद्योगपति और सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। बिल गेट्स ने कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भारत के अहम योगदान की बात एक बार फिर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक सम्मेलन ग्रैंड चैलेंजेज एनुअल मीटिंग, 2020 को दिए गए संबोधन पर बिल गेट्स ने यह बात कही।

गेट्स ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की रिसर्च और मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता काफी महत्वपूर्ण है। बिल गेट्स ने पीएम मोदी के वीडियो भाषण वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये बातें कहीं।  बिल गेट्स ने इसके साथ ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा भी किया।

‘भारत पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम’

बिल गेट्स इससे पहले भी कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की भूमिका की तारीफ कर चुके हैं। गेट्स ने पहले कहा था कि भारत का फार्मास्यूटिकल उद्योग न केवल अपने देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन को बनाने में मदद करने के लिए भारतीय फार्मा कंपनियां काफी महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम विकासशील देश भारत से बनी वैक्सीन से लाभान्वित होने वाले हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वैश्विक सम्मेलन ग्रैंड चैलेंजेज एनुअल मीटिंग, 2020 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के योगदान की बात कही थी। उन्होंने अपने संबोधन पर कहा था कि भारत ने कोरोना से जंग में कमाल किया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के वैज्ञानिक संस्थान हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। अब अपने अनुभव और अपनी शोध प्रतिभाओं के दम पर भारत पूरी दुनिया को राह दिखाने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button